Chambalkichugli.com

Gwalior News: ग्वालियर में एस-3 अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर में सम्यक समाज संघ (एस-3) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने हमला किया। घटना रात 1:40 बजे सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास हुई। बाइक सवार हमलावरों ने कार रुकवाकर हमला करने की कोशिश की।

लाखन सिंह ने गाड़ी आगे बढ़ाई तो बदमाशों ने कार पर पथराव कर दिया, जिससे पीछे का शीशा टूट गया। हमले के वक्त कार में एस-3 की प्रदेश सुरक्षा अधिकारी दीपिका बौद्ध मौजूद थीं।

READ MORE: परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका

पुराने विवाद में किया टारगेट

पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि लाखन सिंह से आरोपी पहले से रंजिश रखते थे। घटना के दौरान बदमाश चिल्ला रहे थे कि वह “बहुत नेतागिरी करता है, आज सबक सिखाएंगे।” इससे स्पष्ट हुआ कि हमला जानबूझकर प्लानिंग के साथ किया गया।

READ MORE: सदर बाजार फायरिंग कांड सुलझा, दहशत फैलाने की थी साजिश

CCTV फुटेज से तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान की। इसमें बृजेन्द्र उर्फ धारा रजक, बबलू उर्फ लल्ला जाटव और प्रदीप उर्फ भतीजा जाटव की पहचान हुई।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साहिल जाटव, विजय जाटव, गुल्लू वाल्मीकि और अमन जाटव फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

24 घंटे में बड़ी कार्रवाई

CCTV की मदद से हुई त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया। बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

READ MORE: दिल्ली से बरामद हुई घर से भागी 16 साल की नाबालिग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *