Morena News: मुरैना जिले के दतैरा हल्के में पदस्थ महिला पटवारी सरोज राजपूत को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें सरोज राजपूत अपनी ड्यूटी खुद करने के बजाय फील्ड में रिटायर्ड पटवारी से काम करवाती हुई दिखाई दीं।
जानकारी के अनुसार, सरोज राजपूत लंबे समय से फील्ड में जाकर अपना कार्य नहीं कर रही थीं। उनकी जगह रिटायर्ड पटवारी बैजनाथ कुशवाह राजस्व से संबंधित काम देख रहे थे।
वायरल वीडियो में बैजनाथ कुशवाह पंचायत भवन में एक किसान के साथ जमीन की नाप को लेकर बहस करते दिखे, जहां किसान ने मूल पटवारी सरोज राजपूत को बुलाने की मांग की।
Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’
इस पर रिटायर्ड पटवारी ने कहा कि सरोज राजपूत हल्के की पदस्थ पटवारी हैं, लेकिन फील्ड का काम वही करते हैं।
वीडियो के सामने आने पर प्रशासन हरकत में आया और तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।
महिला पटवारी सरोज राजपूत के पति सुरेंद्र यादव मुरैना एडीएम कार्यालय में स्टेनो के पद पर पदस्थ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों का एक ही मोबाइल नंबर है और सुबह 10 बजे के बाद पटवारी से संपर्क करना मुश्किल होता है।
एसडीएम भूपेंद्र कुशवाह ने बताया कि कलेक्टर ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पटवारी सरोज राजपूत को निलंबित किया और विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि वह फील्ड में उपस्थित क्यों नहीं रहती थीं।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान