भोपाल। मध्यप्रदेश में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। AIIMS Bhopal Cancer Block 2026 तक तैयार होने जा रहा है। यह एम्स भोपाल में बनाया जा रहा प्रदेश का पहला सेंट्रलाइज्ड कैंसर ब्लॉक होगा, जिसमें मरीजों को जांच से लेकर इलाज तक की सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
कैंसर मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
अभी तक एम्स में कैंसर मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग विभागों में भटकना पड़ता था। इस AIIMS Bhopal Cancer Block के शुरू होने के बाद कीमोथेरेपी, सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, टारगेट थेरेपी, मेंटल हेल्थ काउंसलिंग और स्टेम सेल ट्रीटमेंट जैसी सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
Read More : 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा तैयारी होगी आसान, जानिए कैसे
स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम हो रहा तैयार
फिलहाल एम्स भोपाल में सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांच के लिए 6 माह से एक साल तक की लंबी वेटिंग है। इस परेशानी से मरीजों को बचाने के लिए AIIMS Bhopal Cancer Block में स्मार्ट स्क्रीनिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। यहां मरीजों की स्थिति के अनुसार जांच और इलाज की प्राथमिकता तय की जाएगी।
गंभीर मरीजों के लिए ‘प्रेफरेंस सिस्टम’ बनाया जाएगा, जिससे उनकी स्थिति के आधार पर तत्काल इलाज संभव होगा। वहीं, जिन मरीजों में कैंसर की आशंका होगी, उन्हें आगे जांच के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाएगा।
एम्स के आंकड़ों के अनुसार, हर साल करीब 36 हजार कैंसर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें 60% अन्य जिलों से आते हैं। सबसे ज्यादा मरीज आगर मालवा, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, सागर और रीवा जिलों से आते हैं।
Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी
कार्यकारी निदेशक ने दी अहम जानकारी
एम्स भोपाल के कार्यकारी निदेशक डॉ. माधवानंद कर ने बताया कि (AIIMS Bhopal Cancer Block) कैंसर इलाज की दिशा बदल देगा। इस ब्लॉक में न सिर्फ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी बल्कि रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि शुरुआती चरण में ही सटीक इलाज शुरू किया जा सके।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान