Shivpuri News: शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास परियोजना ने अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता नीतू जादौन को पद से हटा दिया। यह कार्रवाई दो अलग-अलग शिकायतों पर की गई जांच रिपोर्ट के बाद की गई।
शिकायतकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं होने का आरोप लगाया था। एसडीएम द्वारा की गई जांच में सामने आया कि वर्ष 2009 से 2011 के बीच हुई नियुक्ति के दौरान न तो केंद्र स्वीकृत था और न ही कोई विज्ञप्ति जारी हुई थी।
शिकायतकर्ताओं ने उठाई थीं गंभीर आपत्तियां
कलेक्टर शिवपुरी के पास गगन सिंह पवार और गुलाब सिंह राजावत द्वारा शिकायतें भेजी गई थीं। इन शिकायतों में नीतू जादौन की नियुक्ति में अनियमितताओं का उल्लेख था। कलेक्टर के निर्देश के बाद यह मामला एसडीएम पोहरी को सौंपा गया।
Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
जांच में सामने आई कई खामियां
एसडीएम द्वारा की गई पड़ताल में यह पाया गया कि अमरपुरा आंगनवाड़ी केंद्र के लिए 2009, 2010 और 2011 में किसी भी प्रकार की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई। साथ ही, इन वर्षों में यह केंद्र स्वीकृत भी नहीं था। जांच के दौरान चयन प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे अनियमितताओं की पुष्टि हुई।
Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’
अनुशंसा के बाद जारी हुआ आदेश
पड़ताल पूरी होने के बाद एसडीएम ने नीतू जादौन को पद से हटाने की अनुशंसा की। इसके बाद एकीकृत बाल विकास परियोजना पोहरी के परियोजना अधिकारी ने आदेश जारी कर उन्हें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से हटाया। आदेश की प्रतियां कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसडीएम, सेक्टर पर्यवेक्षक, संबंधित कार्यकर्ता और शिकायतकर्ताओं को भेज दी गईं।
Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान