Traffic rules: शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने आज से विशेष अभियान शुरू किया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआई) ने 15 दिन का अभियान चलाया है।
इस पहल से पहले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई।
चेकिंग पॉइंट्स पर नई व्यवस्थाएं ( Traffic rules)
अभियान के तहत चेकिंग पॉइंट्स पर स्टॉपर लगाए जाएंगे ताकि कोई वाहन चालक नियम तोड़कर बच न सके। पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरा और वेब कैमरा पहनेंगे । सभी चालान पीओएस मशीन से काटे जाएंगे। बार-बार नियम तोड़ने वाले चालक के लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को सिफारिश भी भेजी जाएगी।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
पुलिसकर्मी की जवाबदेही ( Traffic rules)
अगर कोई पुलिसकर्मी बिना हेलमेट वाले चालक को बिना चालान काटे छोड़ देता है, तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट पीटीआरआई को गूगल शीट पर भेजना अनिवार्य होगा।
आम लोगों को भी मिलेगा मौका
इंदौर पुलिस ने आम नागरिकों को ट्रैफिक प्रहरी ( Traffic rules) बनने का अवसर दिया है। इसके लिए एक QR कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन कर गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में नाम, उम्र, पता, सेवा समय और पसंदीदा चौराहा जैसी जानकारी देनी होगी। शहर के 30 चौराहों पर तैनात को-ऑर्डिनेटर पुलिस अधिकारी ट्रेनिंग देंगे।
ट्रैफिक प्रहरी ( Traffic rules) को पुलिस जैकेट, सिटी, बैच और लाइट बेटन दी जाएगी। वे चौराहों पर व्यवस्था बनाए रखेंगे। त्योहारों में मदद करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को हर हफ्ते और महीने पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।