SHIVPURI NEWS : मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के बदरवास विकासखंड में खराब फफूंदनाशक दवा से चना और मसूर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की शिकायतों के बाद पुलिस ने कीटनाशक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि यह कार्रवाई लगातार विरोध और दो बार चक्काजाम के बाद की गई।
GWALIOR CRIMES: प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारी गोली, पार्टी के दौरान हत्या की आशंका
इंदार पुलिस ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कीटनाशक निरीक्षक कल्लू कोली के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार श्रीकर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की “कलिंगा” नामक फफूंदनाशक दवा के छिड़काव के बाद फसल की पत्तियां जल गईं। साथ ही कई पौधे पूरी तरह सूख गए।

किसानों ने 20 जनवरी 2026 को कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत की थी। इसके बाद कृषि विभाग ने जिला स्तरीय जांच दल बनाया। 21 जनवरी को मौके पर निरीक्षण किया गया, जांच में फफूंदनाशक से फसल को गंभीर नुकसान की पुष्टि भी हुई।
सूचना की मने तो जांच में कंपनी के जोनल मैनेजर, जिला प्रभारी और विक्रेता पर खराब दवा बेचने के आरोप सामने आए हैं। जिसके बाद फफूंदनाशक का सैंपल लैब जांच के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर इंदार पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और कीटनाशक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस और कृषि विभाग आगे की जांच कर रहे हैं।