BANK STRIKE : मध्यप्रदेश। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर आज मध्य प्रदेश सहित देशभर में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर की गई है। इस हड़ताल का असर सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में देखने को मिल रहा है।
DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट
देशभर के 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर
सूत्रों के मुताबिक देशभर के लगभग 8 लाख कर्मचारी, मध्य प्रदेश में करीब 40 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। जिसके चलते प्रदेशभर में 7 हजार से अधिक बैंक शाखाएं बंद रहीं। हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, पासबुक एंट्री और अन्य काउंटर सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से चालू हैं।

सरकारी सेक्टर की 12 बड़ी बैंकें शामिल
हड़ताल में सरकारी क्षेत्र की 12 प्रमुख बैंकें शामिल हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं।
कर्मचारियों की मांग
बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार होगा और सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। वहीं, आम ग्राहकों को आज बैंक से जुड़े जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।