GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : ग्वालियर। दतिया जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गंभीर मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है। बता दें कि आरोप है कि डॉक्टरों ने मरीज को ट्रॉमा सेंटर से जबरन बाहर निकाल दिया, जबकि उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।
Ganja seized: गांजा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार; 1.326 किलो गांजा और बाइक जब्त
ड्यूटी डॉक्टर का आदेश: जनरल वार्ड में जाओ
जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को यह कहकर ट्रॉमा सेंटर से बाहर भेज दिया कि उसे अब जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगए। हैरानी की बात यह रही कि मरीज को लगी ड्रिप निकाले बिना ही दूसरे वार्ड में जाने का आदेश दे दिया गया।
DATIYA NEWS : दतिया ने कलेक्टर की जनसुनवाई: बदले पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
परिजनों की अपील ठुकराई
मरीज के परिजनों ने डॉक्टर से अनुरोध किया कि मरीज को एक दिन और ट्रॉमा सेंटर में रहने दिया जाए, लेकिन डॉक्टर ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर नहीं थी, इसके बावजूद उसे बाहर निकाला गय। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
फिलहाल इस मामले पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।