Chambalkichugli.com

GUNA PROTEST : UGC के नए नियमों के खिलाफ गुना में सवर्ण समाज का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

UGC PROTEST

GUNA PROTEST : मध्यप्रदेश। गुना शहर में सवर्ण समाज के लोगों ने UGC के नए नोटिफिकेशन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि हनुमान चौराहे पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए, जहां नगरपालिका के सामने सभा आयोजित की गई। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मंच से अपने विचार रखे और नोटिफिकेशन को तत्काल वापस लेने की मांग की।

 

GUNA PROTEST
GUNA PROTEST

सरकार पर अलगए आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार एक ओर हिंदू एकता की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे नियम ला रही है जो समाज में बंटवारे को बढ़ावा देते हैं। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि भाजपा को सवर्ण समाज ने भारी समर्थन दिया, लेकिन अब वही समाज खुद को उपेक्षित की तरह देख रहा है। महिलाओं ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

GOVT. HOSPITAL NEGLIGENCE : अस्पताल में मनमानी: गंभीर मरीज को ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकाला, वीडियो वायरल

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

करणी सेना की संभाग अध्यक्ष प्रतीक्षा सिंह और अन्य वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज सरकार को सत्ता में बैठा सकता है, तो उतारना भी जानता है। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने UGC का पुतला दहन किया और रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

WOMEN PROTESET
WOMEN PROTESET

गौरतलब है कि UGC ने 13 जनवरी को ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन्स रेगुलेशंस, 2026’ लागू किए हैं। इसके तहत कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए विशेष इक्विटी कमेटियों और मॉनिटरिंग तंत्र का प्रावधान है। सरकार का कहना है कि यह कदम निष्पक्षता के लिए है, जबकि विरोध करने वालों का मानना है कि इससे जनरल कैटेगरी के छात्रों के खिलाफ भेदभाव बढ़ सकता है।

BHIND NEWS : भिंड में भारत पर्व: गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव, संस्कृति और विकास का संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *