MP Weather Update: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से राज्य के उत्तरी हिस्सों में ठंड, कोहरा और बारिश का असर एक साथ देखने को मिल रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने 1 से 3 फरवरी तक ग्वालियर, चंबल, सागर और उज्जैन संभाग के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक
शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, सतना, रीवा और सिंगरौली सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
MORENA NEWS : स्कॉर्पियो और स्विफ्ट ने बुजुर्ग को कुचला, 7 दिन बाद CCTV फुटेज में सामने आया सच
1 से 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश की संभावना है। वहीं 2 और 3 फरवरी को भी इन जिलों समेत पन्ना, सतना और रीवा में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है।
25 शहरों में 10 डिग्री से नीचे तापमान
बारिश से पहले ही ठंड का असर तेज हो गया है। भोपाल और ग्वालियर समेत 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 फरवरी तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।