GWALIOR CYBER CRIME: ग्वालियर। मुरार इलाके में एक लैब टेक्नीशियन के साथ साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। जहां ठगों ने आरटीओ ई-चालान के नाम से एपीके (APK) फाइल भेजकर मोबाइल का डेटा एक्सेस किया और पीड़ित के बैंक खाते से कुल 6.56 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरी रकम हरियाणा के पानीपत निवासी विशाल कुमार के खाते में ट्रांसफर हुई है।
APK फाइल डाउनलोड करते ही शुरू हुई ठगी
काशीपुरा क्षेत्र में रहने वाले शिवनारायण धाकड़ एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं। बता दें कि जनवरी में उनके मोबाइल पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल आई, जिसे उन्होंने डाउनलोड कर लिया। बाद में बेटे ने इसे फर्जी बताया, लेकिन तब तक ठग मोबाइल का डेटा एक्सेस कर चुके थे।

खाते से निकले पैसे, लोन भी लिया गया
करीब 20 दिन बाद पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया था। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि ठगों ने न सिर्फ पैसे निकाले, बल्कि 5 लाख रुपए का ऑनलाइन जम्बो लोन और 66 हजार रुपए का इंस्टेंट लोन भी ले लिया था।
GWALIOR CYBER FRAUD : PNB ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, IITTM अधिकारी से 1.72 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी
म्यूल अकाउंट की आशंका
सूत्रों की मने तो मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रकम जिस खाते में गई है, वह म्यूल अकाउंट हो सकता है। साथ ही ठगों तक पहुंचने के लिए पुलिस की एक टीम हरियाणा भी भेजी गई है।