चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशभोपाल की रिद्धि-सिद्धि रेसीडेंसी की पार्किंग में भड़की आग, दोपहिया वाहन जलकर खाक; रहवासियों ने टाला बड़ा हादसा

भोपाल की रिद्धि-सिद्धि रेसीडेंसी की पार्किंग में भड़की आग, दोपहिया वाहन जलकर खाक; रहवासियों ने टाला बड़ा हादसा

भोपाल के अयोध्या बाईपास स्थित ऋद्धि सिद्धि रेसीडेंसी की पार्किंग में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक एक्टिवा स्कूटर पूरी तरह जल गया। जबकि दूसरा स्कूटर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।

Uday Tagde
By Uday Tagde
23 Nov 2026
भोपाल की रिद्धि-सिद्धि रेसीडेंसी की पार्किंग में भड़की आग, दोपहिया वाहन जलकर खाक; रहवासियों ने टाला बड़ा हादसा
एक एक्टिवा जलकर खाक, दूसरे को भी नुकसान

भोपाल के अयोध्या बाईपास रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि रेसीडेंसी की पार्किंग में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के निचले हिस्से में लगी आग तेजी से फैलने लगी और पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक एक्टिवा स्कूटर पूरी तरह जल गया, जबकि दूसरा स्कूटर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत रही कि रहवासियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

वार्ड-67 स्थित रेसीडेंसी परिसर की घटना

घटना नरेला शंकरी के वार्ड-67 स्थित रेसीडेंसी परिसर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर पार्किंग के निचले तल से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में वहां आग की लपटें नजर आने लगीं। धुआं और आग देखकर परिसर में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े अन्य वाहनों तक आग पहुंचने का भी खतरा पैदा हो गया था।

एक एक्टिवा जलकर खाक, दूसरा वाहन भी क्षतिग्रस्त

इस घटना में ब्लॉक नंबर-53 में रहने वाले अनिल शर्मा का एक्टिवा स्कूटर (MP 04 YZ 7367) बुरी तरह जल गया। इसके अलावा पार्किंग में खड़ा एक अन्य एक्टिवा स्कूटर भी आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

रहवासियों ने टाला बड़ा हादसा

आग को फैलता देख रेसीडेंसी के रहवासियों और अनिल शर्मा के परिजनों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। लोगों की सामूहिक कोशिशों से कुछ ही देर में लपटों पर काबू पा लिया गया। घटना के समय पार्किंग में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संबंधित खबरें

गर्मी से पहले MP सरकार अलर्ट, 12 जिलों में टैंकर और नए नलकूपों की तैयारी

गर्मी से पहले MP सरकार अलर्ट, 12 जिलों में टैंकर और नए नलकूपों की तैयारी

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026
ओंकारेश्वर से शुरू हुई दादा गुरु की 125 दिन की नर्मदा परिक्रमा, सैकड़ों श्रद्धालु बने सहभागी

ओंकारेश्वर से शुरू हुई दादा गुरु की 125 दिन की नर्मदा परिक्रमा, सैकड़ों श्रद्धालु बने सहभागी

मध्यप्रदेश
24 Nov 2026
ग्वालियर: मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, बात नहीं करने पर बहनों को जान से मरवा देने की धमकी; शिकायत दर्ज

ग्वालियर: मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, बात नहीं करने पर बहनों को जान से मरवा देने की धमकी; शिकायत दर्ज

ग्वालियर
24 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; पारी में लगाए 28 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका दोहरा शतक; पारी में लगाए 28 छक्के

18 मिनट पहले
गर्मी से पहले MP सरकार अलर्ट, 12 जिलों में टैंकर और नए नलकूपों की तैयारी

गर्मी से पहले MP सरकार अलर्ट, 12 जिलों में टैंकर और नए नलकूपों की तैयारी

2 घंटे पहले
1997, 2007 और 2012 के बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, जानें गठबंधन की पूरी कहानी

1997, 2007 और 2012 के बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, जानें गठबंधन की पूरी कहानी

2 घंटे पहले
ओंकारेश्वर से शुरू हुई दादा गुरु की 125 दिन की नर्मदा परिक्रमा, सैकड़ों श्रद्धालु बने सहभागी

ओंकारेश्वर से शुरू हुई दादा गुरु की 125 दिन की नर्मदा परिक्रमा, सैकड़ों श्रद्धालु बने सहभागी

5 घंटे पहले
ग्वालियर: मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, बात नहीं करने पर बहनों को जान से मरवा देने की धमकी; शिकायत दर्ज

ग्वालियर: मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, बात नहीं करने पर बहनों को जान से मरवा देने की धमकी; शिकायत दर्ज

5 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!