Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर धू-धू कर जला ट्रक, अचानक कैसे लगी आग? सामने आया चौंकाने वाला कारण
Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर ट्रक की बैटरी फटने से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Truck Fire News: झांसी-शिवपुरी हाईवे पर गुरुवार शाम एक ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की बैटरी फटने के बाद केबिन में जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बैटरी फटने के बाद केबिन में लगी आग
घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। हंसराज मॉडर्न स्कूल के आगे झांसी अंपायर के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान अचानक ट्रक की बैटरी फट गई। धमाके के साथ केबिन में आग लग गई। शुरुआत में लगी आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और ट्रक का अगला हिस्सा जलने लगा।
धू-धू कर जलने लगा ट्रक
ट्रक में आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और मसीहागंज पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का अगला हिस्सा और केबिन बुरी तरह जल चुका था। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ट्रक में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक धू-धू कर जलता नजर आ रहा है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी के.जे.पी. चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग को समय रहते बुझा लिया गया।
