चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनामुरैना की लापता नाबालिग दिल्ली में मिली, फूफा पर दुष्कर्म करने का आरोप; पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरैना की लापता नाबालिग दिल्ली में मिली, फूफा पर दुष्कर्म करने का आरोप; पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरैना से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बुआ ने अपनी ही नाबालिग भतीजी पर फूफा के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
26 Nov 2026
मुरैना की लापता नाबालिग दिल्ली में मिली, फूफा पर दुष्कर्म करने का आरोप; पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
फूफा पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Morena News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक नाबालिग किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। 24 दिन पहले घर से लापता हुई 17 साल 3 महीने की किशोरी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। मामले में किशोरी ने कोर्ट के सामने जो बयान दिए, उन्हें सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोप है कि किशोरी की बुआ ने उसपर अपने फूफा के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद फूफा ने पहले खुद दुष्कर्म किया और फिर अपने दोस्त को बुलाकर उससे भी दुष्कर्म करवाया। घटना के बाद किशोरी को दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस ने बुआ, फूफा, दोस्त और किशोरी को दिल्ली पहुंचाने वाले युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। मामले की जांच जारी है.

12 नवंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की शिकायत

मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के तुस्सीपुरा की नई बस्ती का है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 12 नवंबर को अपनी नातिन के लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू की। करीब 24 दिन बाद उसे दिल्ली से बरामद कर लिया गया।

मुरैना वापस लाने के बाद पुलिस ने किशोरी को कोर्ट में पेश किया। यहां दर्ज कराए गए उसके बयानों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

बुआ से शिकायत की तो उसी ने बनाया दबाव

किशोरी ने पुलिस को बताया कि करवाचौथ से पहले उसके दादाजी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें देखने के लिए कैलारस क्षेत्र से उसकी बुआ और फूफा घर आए थे। इसी दौरान फूफा ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया और गलत बातें कहीं।

किशोरी के मुताबिक, उसने इस बारे में अपनी बुआ को बताया, लेकिन मदद करने के बजाय बुआ ने भी उस पर अपने पति की बात मानने का दबाव बनाया। आरोप है कि करवाचौथ से एक दिन पहले फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने दोस्त सचिन सेन को बुलाया, और उससे भी किशोरी के साथ दुष्कर्म करवाया।

वारदात के बाद दिल्ली भेजने का आरोप

किशोरी के बयान के अनुसार, घटना के बाद फूफा और सचिन सेन ने बीच का पुरा गांव निवासी बंटी कंसाना की मदद से उसे दिल्ली भेज दिया। वहां किशोरी रीना नाम की महिला के साथ एक दुकान पर काम करने लगी।

पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर बुआ, फूफा और सचिन सेन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, किशोरी को दिल्ली पहुंचाने के आरोप में बंटी कंसाना को भी केस में आरोपी बनाया गया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश

स्टेशन रोड थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला के मुताबिक, पुलिस ने मामले में बुआ, फूफा और सचिन सेन को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी बंटी कंसाना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है।

 

संबंधित खबरें

मुरैना में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का छापा, डेयरी से 70 किलो पनीर और पामोलिन तेल जब्त

मुरैना में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का छापा, डेयरी से 70 किलो पनीर और पामोलिन तेल जब्त

मुरैना
26 Nov 2026
मुरैना की जमीन में दबा था रियासतकाल का राज! खुदाई में निकले तोप के गोले, पुलिस ने किया जब्त

मुरैना की जमीन में दबा था रियासतकाल का राज! खुदाई में निकले तोप के गोले, पुलिस ने किया जब्त

मुरैना
24 Nov 2026
मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्या, सिगरेट पीने के बहाने बुलाया था बाहर, पुरानी रंजिश की आशंका

मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्या, सिगरेट पीने के बहाने बुलाया था बाहर, पुरानी रंजिश की आशंका

मुरैना
24 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

संविधान दिवस पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 100 बार बदली संविधान की मूल भावना; 90 से ज्यादा सरकारें गिराईं

संविधान दिवस पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 100 बार बदली संविधान की मूल भावना; 90 से ज्यादा सरकारें गिराईं

29 मिनट पहले
ग्वालियर में जहर खाने से छात्रा की मौत, शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम

ग्वालियर में जहर खाने से छात्रा की मौत, शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम

1 घंटा पहले
महाकाल की नगरी में चारों शंकराचार्यों का होगा स्थायी निवास, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

महाकाल की नगरी में चारों शंकराचार्यों का होगा स्थायी निवास, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

1 घंटा पहले
मुरैना में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का छापा, डेयरी से 70 किलो पनीर और पामोलिन तेल जब्त

मुरैना में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का छापा, डेयरी से 70 किलो पनीर और पामोलिन तेल जब्त

2 घंटे पहले
मुरैना की लापता नाबालिग दिल्ली में मिली, फूफा पर दुष्कर्म करने का आरोप; पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुरैना की लापता नाबालिग दिल्ली में मिली, फूफा पर दुष्कर्म करने का आरोप; पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

2 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!