Chambalkichugli.com

Bhind News: ‘मेरे साथ उन्होंने…’, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर महिला का गंभीर आरोप

BHIND NEWS

Bhind News: भिंड। भिंड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार में एक महिला ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला तब सामने आया जब एक सामाजिक पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बता दें रवि सेन जैन मौके पर विवाद सुलझाने पहुंचे थे।

आखिर महिला ने क्या आरोप लगाया

महिला ने आरोप लगाया कि रवि सेन जैन ने उसे धक्का दिया, जिससे उसे सिर में चोट आई है। महिला ने यह भी कहा कि उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। महिला द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वहीं दूसरी तरफ रवि सेन जैन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि उल्टा उनके साथ ही हाथापाई की गई ।

थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने जानकारी दी है कि दोनों पक्षों से आवेदन लिए गए हैं, महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। वहीं मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: छत से छलांग लगाने जा रही थी युवती, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *