Chambalkichugli.com

Bhind News: ‘मेरे साथ उन्होंने…’, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर महिला का गंभीर आरोप

BHIND NEWS

Bhind News: भिंड। भिंड जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार में एक महिला ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन जैन पर मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला तब सामने आया जब एक सामाजिक पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बता दें रवि सेन जैन मौके पर विवाद सुलझाने पहुंचे थे। आखिर महिला ने क्या आरोप लगाया महिला ने आरोप लगाया कि रवि सेन जैन ने उसे धक्का दिया, जिससे उसे सिर में चोट आई है। महिला ने यह भी कहा कि उसके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। महिला द्वारा यह आरोप लगाए जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी तरफ रवि सेन जैन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि उल्टा उनके साथ ही हाथापाई की गई । थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने जानकारी दी है कि दोनों पक्षों से आवेदन लिए गए हैं, महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। वहीं मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: छत से छलांग लगाने जा रही थी युवती, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान…

Bhind Crime News: स्कूल में मासूम से दरिंदगी करने वाला सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

Bhind Crime News

Bhind Crime News: भिंड। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक सरकारी शिक्षक ने मासूम बालक के साथ स्कूल परिसर में ही घिनौनी हरकत की। यह शर्मनाक घटना वाटरवर्क्स क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बीसलपुरा की है। दरअसल पदस्थ शिक्षक राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी पर मासूम बच्चे ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। आखिर क्या है पूरा मामला (Bhind Crime News) पीड़ित बालक के परिजनों ने इस घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शिक्षक लगभग छह महीने से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक राघवेंद्र त्रिपाठी को भिंड के सर्किट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने जानकारी दी कि आरोपी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: छत से छलांग लगाने जा रही थी युवती, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान…

Rewa News: छत से छलांग लगाने जा रही थी युवती, फिर जो हुआ… वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान…

Rewa News

Rewa News: रीवा (Rewa) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक युवती ने छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। अच्छी बात यह रही कि अस्पताल की एक महिला गार्ड ने सही समय पर पहुँचकर युवती को पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। क्या हुआ था? युवती के छत पर चढ़ने की खबर मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन और पुलिस तुरंत पहुँच गए। एक महिला अस्पताल गार्ड की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। उसने तुरंत कार्रवाई की और युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवती को नीचे उतारने के बाद, अस्पताल प्रशासन ने उससे बात की और उसके परिवार को सूचित किया (Rewa News)। युवती ने क्यों किया ऐसा? युवती ने बताया कि वह मानसिक तनाव (Mental Stress) से परेशान थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाने की कोशिश की (Rewa News)। READ MORE : क्या पीड़ित परिवारों से मिलने छिंदवाड़ा जाएंगे Rahul Gandhi?

MP Cough Syrup Scandal: क्या पीड़ित परिवारों से मिलने छिंदवाड़ा जाएंगे Rahul Gandhi?

MP Cough Syrup Scandal

MP Cough Syrup Scandal: छिंदवाड़ा। जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक इस त्रासदी में 20 मासूम बच्चों की जान जा चुकी है, जिनमें से 17 मौतें सिर्फ छिंदवाड़ा में हुई हैं। बीते 24 घंटे में 3 बच्चों की मौत के बाद हालात संवेदनशील हो गए हैं। कांग्रेस इस पूरे प्रकरण में सरकार पर लगातार सवाल उठा रही है। वहीं राज्य सरकार ने जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। क्या छिंदवाड़ा आएंगे Rahul Gandhi? कांग्रेस सूत्रों के अनुसार नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस संवेदनशील मुद्दे पर छिंदवाड़ा दौरे की योजना बना रहे हैं। फिलहाल वे विदेश दौरे पर हैं, लेकिन AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) ने मध्यप्रदेश कांग्रेस से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। विदेश से लौटते ही राहुल गांधी पहले रायबरेली जाएंगे, जहां दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद उनके छिंदवाड़ा आने की संभावना जताई जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बयान दिया है कि डॉक्टरों को ऐसे समय पर हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने जनता से संयम बरतने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। READ MORE : बैन गोमांस तस्करी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार…

Beef Smuggling : बैन गोमांस तस्करी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार…

Beef Smuggling

Beef Smuggling : मध्यप्रदेश। राजधानी के परवलिया सड़क क्षेत्र में गोमांस की तस्करी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर की गई, जिन्होंने सोमवार सुबह एक संदिग्ध वाहन को रोका था। वाहन से गाय का सिर, खाल, पैर और एक क्विंटल से अधिक मांस बरामद हुआ। हालाँकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम : शाहिद नूर मंसूरी (31) – शाहजहानाबाद निवासी दानिश कुरैशी (22) – जहाँगीराबाद निवासी काशिफ उर्फ समीरुद्दीन (35) – कोतवाली क्षेत्र निवासी अहद नूर (33)- जिंसी बैंक कॉलोनी निवासी फरहानुद्दीन (23)- अफजल कॉलोनी निवासी मुबीन अली (20) – सीहोर निवासी पुलिस ने मौके से एक कार जब्त की, जिसमें से गाय का सिर, पैर, खाल और एक क्विंटल से अधिक गोमांस बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह वाहन अवैध मांस तस्करी में प्रयुक्त पाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस अब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। गोमांस की इस खेप के स्रोत व गंतव्य की भी जांच की जा रही है। READ MORE : चंदेरी में बुजुर्ग के खेत से गांजे के 186 पौधे जब्त, 79 वर्षीय मालिक गिरफ्तार

Ashoknagar News: चंदेरी में बुजुर्ग के खेत से गांजे के 186 पौधे जब्त, 79 वर्षीय मालिक गिरफ्तार

Ashoknagar News

Ashoknagar News: जिले के मढ़ी गांव में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है। चंदेरी थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक 79 वर्षीय बुजुर्ग के खेत से गांजे के 186 पौधे जब्त किए हैं। इनका कुल वजन 58.450 किलोग्राम पाया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है। खेत मालिक गिरफ्तार पुलिस ने खेत के मालिक जगत सिंह लोधी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें पुलिस ने सभी पौधों को खेत से उखाड़कर जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई को गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है (Ashoknagar News)। READ MORE: 5 मौतों का जिम्मेदार निकला कैंटर मालिक, दोस्त को बनाया था ‘बलि का बकरा’..

NH-719 accident: 5 मौतों का जिम्मेदार निकला कैंटर मालिक, दोस्त को बनाया था ‘बलि का बकरा’..

NH-719 accident

NH-719 accident: भिंड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-719) पर 30 नवंबर को हुए दर्दनाक सड़क हादसे की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद शुरू हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बता दें हादसे का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि कैंटर का मालिक स्वयं था। हैरानी की बात यह है कि पुलिस से बचने के लिए उसने अपने दोस्त को ड्राइवर बताकर ‘बलि का बकरा’ बनाने की कोशिश की थी। आखिर क्या था मामला? 30 नवंबर को फूप थाना क्षेत्र के टेडी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवें घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया (NH-719 accident) । जांच में निकला सच हादसे के बाद कैंटर मालिक ने दावा किया कि वाहन उसका ड्राइवर चला रहा था। उसने अपने एक दोस्त को ड्राइवर बताकर पुलिस के सामने पेश भी कर दिया। पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच की, तो तकनीकी साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया कि हादसे के वक्त खुद कैंटर मालिक गाड़ी चला रहा था। फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत के अनुसार, “जांच में मिले सबूतों से यह सिद्ध हो गया कि मालिक ने ही वाहन चलाते हुए हादसा किया। फिर अपने दोस्त को गुमराह करने के लिए आगे किया।” पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कैंटर मालिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है (NH-719 accident) । READ MORE: Pakistan Border तक पहुंची ग्वालियर की महिला, सोशल मीडिया फ्रेंड ने दिया धोखा..

Pakistan Border तक पहुंची ग्वालियर की महिला, सोशल मीडिया फ्रेंड ने दिया धोखा..

Pakistan Border

Gwalior News: ग्वालियर। सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे को लेकर पाकिस्तान बॉर्डर (Pakistan Border )तक पहुंच गई। तीन महीने से लापता इस महिला को ग्वालियर पुलिस ने पंजाब पुलिस की मदद से सीमा के पास एक गांव से सकुशल बरामद कर लिया है। क्या है पूरा मामला?  बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला 24 जुलाई 2025 को अपने बेटे को स्कूल छोड़ने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। बाद में पता चला कि महिला स्कूल में बच्चे का बैग रखकर उसे साथ ले गई। बता दें लगभग ₹40,000 नकद भी लेकर घर से चली गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद ग्वालियर पुलिस लगातार महिला की तलाश में जुटी रही। पंजाब पुलिस की मदद से मिली सफलता कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को सूचना मिली कि महिला पाकिस्तान बॉर्डर (Pakistan Border ) के नजदीक पंजाब के एक गांव में है। इसके बाद पुलिस टीम पंजाब पहुंची।पंजाब पुलिस की मदद से महिला और उसके बेटे को बरामद कर लिया गया। महिला को ग्वालियर लाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। महिला ने क्या कहा पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर बने एक दोस्त के बहकावे में आकर घर से चली गई थी। दोस्त ने उसे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन बाद में वह नहीं आया। इस दौरान महिला अमृतसर और बटाला के कई गुरुद्वारों में शरण लेकर समय बिताती रही। READ MORE : राजधानी भोपाल में भयावह वारदात, बोर में मिले मांस के टुकड़े

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में भयावह वारदात, बोर में मिले मांस के टुकड़े

MP Crime News

Bhopal Crime: राजधानी भोपाल इस समय एक के बाद एक सनसनीखेज़ अपराधों की गिरफ़्त में है। मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला हो या बोरे में मिली लाश, हर वारदात सवाल खड़ा कर रही है। इन सब के बीच बोरे में लाश मिलने के मामले को अब ‘सीरियल किलर'(Serial Killer)  की आशंका से जोड़ा जा रहा है। सबसे ज़्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि एक खाली प्लॉट में पानी के भीतर मानव मांस के टुकड़े और तैरता हुआ मानव पैर मिला है। 7 अक्टूबर की शाम एक खौफनाक घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। 8 अक्टूबर की सुबह पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची, जहां मानव लाश मिली थी। इस क्षेत्र में कई लोग रहते हैं । बोर में मिले मांस के टुकड़े (Bhopal Crime ) लाश के टुकड़ों से भरे बोरे को सबसे पहले कुछ बच्चों ने देखा, जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह लाश किसी महिला की होने की संभावना जताई जा रही है। मांस के टुकड़ों और हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। जहां लाश मिली, उस खाली प्लॉट में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ था। पुलिस ने बोरे को पानी से बाहर निकालने के लिए मोटर का इस्तेमाल किया। पानी निकालने के बाद प्लॉट से महिला के कपड़े और कुछ हड्डियां भी बरामद हुई हैं। READ MORE: MODI SARKAR की बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश के 8 जिलों को होगा सीधा फायदा

Ind vs Aus 2025: यहां देखें वनडे और T20 सीरीज़ का पूरा शेड्यूल, रोहित-कोहली की हो रही वापसी

Ind vs Aus 2025

Ind vs Aus 2025: भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर-नवंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 8 मुकाबले खेलेगी। दौरे की शुरुआत 3 मैचों की वनडे सीरीज़ से होगी, जिसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। खास बात यह है कि वनडे सीरीज़ में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मैदान में नजर आएंगे। वनडे सीरीज़ शेड्यूल  पहला वनडे: 19 अक्टूबर – पर्थ दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर – एडिलेड तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर – सिडनी टी20 सीरीज़ शेड्यूल (Ind vs Aus 2025) पहला टी20: 29 अक्टूबर – कैनबरा दूसरा टी20: 31 अक्टूबर – मेलबर्न तीसरा टी20: 2 नवंबर – होबार्ट चौथा टी20: 6 नवंबर – क्वींसलैंड पांचवां टी20: 8 नवंबर – ब्रिसबेन READ MORE: मध्य प्रदेश की बेटी ने पाकिस्तान को मात दी, जानिए कौन हैं वर्ल्ड कप में कहर बरपाने वाली Kranti Gaur?