MP Weather Today: वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर जारी, एमपी में बारिश-आंधी के साथ कोहरे का अलर्ट, 20 जिलों में मावठे की चेतावनी

MP Weather Today: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही मौसम विभाग ने भोपाल समेत 20 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ मावठा गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार तड़के हल्की बारिश दर्ज की गई। GWALIOR SUICIDE NEWS: फांसी के फंदे पर लटका मिला 10 साल का मासूम, पिता ने जताई हत्या की आशंका अगले 3 प्रदेश के कई हिस्सों में घाना कोहरा मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। बता दें कि 5 फरवरी से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा, जिसके चलते 10 फरवरी तक फिर से बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ सकती है। इन इलाकों में बारिश दर्ज सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से अधिक जिलों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। टीकमगढ़, आगर-मालवा और अशोकनगर में सुबह ही बारिश हुई, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। उत्तरी मध्य प्रदेश में इसका असर ज्यादा देखा गया। GUNA CRIMES : स्कूल परिसर में नाबालिग छात्र से मारपीट, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज; सीसीटीवी में कैद हुई घटना आज इन जिलों में बारिश की संभावना ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया है। अगले तीन दिन कोहरे का अलर्ट 4 फरवरी: शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी 5 फरवरी: राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, चंबल संभाग व रीवा संभाग 6 फरवरी: गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, चंबल और विंध्य क्षेत्र BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल देशभर में मौसम का हाल भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले पखवाड़े में उत्तर और मध्य भारत में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
CENTRAL BUDGET 2026: टैक्स शेयर घटा, लेकिन विकास की उम्मीद कायम: बजट 2026 में मध्य प्रदेश को कितना नुकसान और कहां से मिल सकती है राहत!

CENTRAL BUDGET 2026: मध्यप्रदेश। केंद्रीय बजट 2026 में मध्य प्रदेश को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को मिलने वाले करों में मध्य प्रदेश का हिस्सा 7.86 प्रतिशत से घटाकर 7.34 प्रतिशत कर दिया है। इसके चलते प्रदेश को अप्रैल 2026 से मार्च 2031 तक हर साल औसतन 7500 करोड़ रुपये कम मिलने का अनुमान है। MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री इस कटौती का असर सिर्फ आने वाले वर्षों तक सीमित नहीं है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भी अनुमानों में संशोधन किया गया है। पहले जहां राज्य को 1,11,662 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान था, अब यह घटकर 1,09,348 करोड़ रुपये रह गया है। यानी इस साल ही प्रदेश को करीब 2314 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। टैक्स में कमी, लेकिन पूंजीगत खर्च से राहत की उम्मीद हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि टैक्स हिस्सेदारी घटने के बावजूद बजट में किए गए कैपिटल एक्सपेंडिचर के प्रावधान मध्य प्रदेश के लिए राहत बन सकते हैं। केंद्रीय करों के हिस्से के रूप में राज्य को इस बार करीब 1.12 लाख करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलने की संभावना जताई जा रही है। GUNA BIKE ACCIDENT: ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में टियर-2 और टियर-3 शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 12 लाख करोड़ रुपये की विशेष पूंजीगत सहायता का ऐलान किया गया है। इस श्रेणी में आने वाले मध्य प्रदेश के करीब 10 शहरों को इसका लाभ मिल सकता है। 10 शहरों के विकास को मिल सकता है 5000 करोड़ तक का फंड वित्तीय जानकारों के अनुसार, इस फंड से भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों को 7000 करोड़ रुपये तक, जबकि अन्य शहरों को 5000 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। इस राशि का उपयोग सड़क नेटवर्क, जल आपूर्ति, सीवेज प्रबंधन और अन्य शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट इसके साथ ही देश में प्रस्तावित 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप में से एक भोपाल को मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। भोपाल के भौंरी क्षेत्र में राज्य सरकार पहले से ही एआई और नॉलेज सिटी विकसित कर रही है, जिसे यूनिवर्सिटी टाउनशिप का रूप दिया जा सकता है। सिंहस्थ 2028 के लिए पैकेज नहीं मिला हालांकि बजट से कुछ उम्मीदें जगी हैं, लेकिन सिंहस्थ कुंभ 2028 के आयोजन के लिए मध्य प्रदेश द्वारा मांगे गए 20,000 करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज को लेकर केंद्र सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। इसे राज्य के लिए एक बड़ी निराशा के रूप में देखा जा रहा है। RAPE CASE : बर्थडे पार्टी में डीजे की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार शहरी निकायों और सामाजिक योजनाओं पर फोकस बजट में शहरी विकास को लेकर भी अहम प्रावधान किए गए हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे बड़े नगर निगम अब अमृत बॉन्ड के जरिए 1000 करोड़ रुपये तक जुटा सकेंगे, जिस पर केंद्र से अतिरिक्त सहायता मिलेगी। इसके अलावा अमृत 2.0 योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 7022 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनका फोकस जल आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन पर है। भोपाल में कोलार और बैरागढ़ क्षेत्रों में नई सीवेज परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। GWALIOR ROBBER BRIDE : 2 लाख में शादी कर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, तीन आरोपी गिरफ्तार महिला, किसान और छात्राओं के लिए घोषणाएं महिला सशक्तीकरण के लिए बजट में ‘शी-मार्ट’ योजना की घोषणा की गई है, जिससे मध्य प्रदेश की 16 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं 75 लाख छोटे और सीमांत किसानों के लिए ड्रोन तकनीक, डिजिटल कृषि मिशन और सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने की योजना है। शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने राज्य के 55 जिलों में गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए सहायता देने का ऐलान किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी 52 जिला अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उद्योग से रोजगार की उम्मीद वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पीएम मित्र पार्क को लेकर भी बजट में समर्थन दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, इससे राज्य में करीब 3 लाख लोगों को रोजगार और 6 लाख किसानों को अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है।
MAHARASHTRA DEPUTY CM: अजित पवार के निधन के चौथे दिन सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

MAHARASHTRA DEPUTY CM: मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब अजित पवार के निधन के चार दिन बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुंबई के लोकभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ASHOKNAGAR RAIN: अब नहीं मिलेगी ठंड से रहत, अशोकनगर में हुई बारिश सा बढ़ी ठिठुरन पूरा शपथ ग्रहण समारोह लगभग 12 मिनट तक चला। शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक विधान भवन में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सुनेत्रा पवार को पार्टी का नेता चुना गया। इसके बाद उनके उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ। डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था, जिसके चलते उपमुख्यमंत्री का पद रिक्त हो गया था। SHEOPUR CRIMES : 58.90 लाख की अवैध शराब जब्त, श्योपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार इस अहम मौके पर NCP प्रमुख शरद पवार शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहे, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने से न केवल राज्य में महिला नेतृत्व को नई मजबूती मिली है, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय भी जुड़ गया है।
ATM SMALL CURRENCY NOTES: छुट्टे की समस्या होगी खत्म, अब ATM से मिलेंगे ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट

ATM SMALL CURRENCY NOTES: मध्यप्रदेश। देशभर में छुट्टे पैसों की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। जल्द ही लोगों को ATM से ₹10, ₹20 और ₹50 जैसे छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा मिल सकती है। बता दें कि इसका उद्देश्य रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली परेशानी को कम करना है। MP Weather Update: ग्वालियर में मौसम का बदला मिजाज, अगले 72 घंटे भारी; 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मुंबई में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट सरकार ने इस योजना का पायलट प्रोजेक्ट मुंबई में शुरू कर दिया है। यहां कुछ ATM मशीनों से छोटे करेंसी नोट निकालने की सुविधा का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल के दौरान यह देखा जाएगा कि छोटे नोटों की मांग और सप्लाई को ATM के जरिए कितना बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकता है। UPI के दौर में भी क्यों जरूरी है कैश भले ही डिजिटल पेमेंट और UPI का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन लोकल मार्केट, ऑटो-रिक्शा, बस किराया, स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे दुकानदारों के यहां आज भी कैश की जरूरत बनी रहती है। वहीं, छोटे नोट न होने की वजह से लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की योजना है कि ये ATM रेलवे स्टेशन, बस डिपो, अस्पताल, लोकल बाजार और सरकारी दफ्तरों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएं।
BANK STRIKE : आज बैंक बंद; मध्य प्रदेश में 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, 7 हजार से ज्यादा ब्रांच ठप

BANK STRIKE : मध्यप्रदेश। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर आज मध्य प्रदेश सहित देशभर में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर की गई है। इस हड़ताल का असर सिर्फ प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में देखने को मिल रहा है। DATIYA NEWS : रेड में छोड़ा गया तीन माह का मासूम, SDOP बनी ममता की मिसाल; 30 लाख की अवैध शराब नष्ट देशभर के 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर सूत्रों के मुताबिक देशभर के लगभग 8 लाख कर्मचारी, मध्य प्रदेश में करीब 40 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। जिसके चलते प्रदेशभर में 7 हजार से अधिक बैंक शाखाएं बंद रहीं। हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, पासबुक एंट्री और अन्य काउंटर सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन सामान्य रूप से चालू हैं। सरकारी सेक्टर की 12 बड़ी बैंकें शामिल हड़ताल में सरकारी क्षेत्र की 12 प्रमुख बैंकें शामिल हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। BHIND CONGRESS PROTEST : गणतंत्र दिवस पर भिंड में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गौ-सेवा के नाम पर हो रहा गायों का कत्लेआम कर्मचारियों की मांग बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह से कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार होगा और सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। वहीं, आम ग्राहकों को आज बैंक से जुड़े जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
GWALIOR COLD WAVE : पश्चिमी विक्षोभ से ग्वालियर–चंबल में बदलेगा मौसम, ठंड और मावठे के आसार

GWALIOR COLD WAVE : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से 2 से 3 दिन बाद ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और हल्की बारिश यानी मावठा गिरने की संभावना बन रही है। ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड फिलहाल ग्वालियर, चंबल, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर जिलों में कड़ाके की ठंड बनी हुई है। उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि दतिया और श्योपुर में रातें बेहद सर्द हो गई हैं। SHIVPURI NEWS : शिवपुरी भाजपा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा, आठ उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री नियुक्त कोहरे की चादर से ढका इलाका सुबह के समय पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक सीमित रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। GWALIOR DIGITAL ARREST : रिटायर्ड अफ़सर के साथ ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 12 लाख का लगाया चूना दिन में भी नहीं मिल रही राहत ठंड का असर दिन में भी बना हुआ है। ग्वालियर-चंबल अंचल में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दतिया में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास बना रहा। SHEOPUR NEWS : श्योपुर में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, हाईवे-552 पर चक्का जाम रेल यातायात प्रभावित घने कोहरे के चलते ग्वालियर-चंबल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली रूट से आने-जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ी है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ रहा है।
MP Weather Update: शीतलहर का कहर जारी, खजुराहो सबसे ठंडा, यातायात भी प्रभावित

MP Weather Update : ग्वालियर। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों पर भारी असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के नए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4°C से नीचे दर्ज किया गया है और उत्तर भारत में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। GWALIOR ACID CASE : 58 दिन बाद एसिड अटैक पीड़ित विधवा महिला की मौत, जेठ पर हत्या का मामला दर्ज सबसे ठंडे शहर छतरपुर (खजुराहो) – न्यूनतम 3.2°C रीवा – 4.1°C दतिया – 4.2°C ग्वालियर – 4.0°C शिवपुरी – 5°C उमरिया – 5.4°C पचमढ़ी – 5.8°C इन क्षेत्रों में पारा 10°C से नीचे ही बना हुआ है, जिससे सर्दी का असर चरम पर है। मौसम विभाग ने दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, छतरपुर, शहडोल और मऊगंज में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। शहडोल संभाग के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है। देशभर में ठंड-कोहरा की मार देश के बड़े हिस्सों में भी कोल्ड वेव और घने कोहरे का प्रभाव लगातार जारी है। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह-सवेरे दृश्यता बहुत कम है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ रहा है। दिल्ली-NCR: लगभग 5.0–6.0°C — बेहद ठंडी सुबह, कोहरे और हल्की बारिश के बीच तापमान गिरा है। लखनऊ: करीब 7°C के आसपास कम तापमान और कोहरा छाया हुआ है। जयपुर: उत्तरी भारत में ठंड की लहर के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ठंड बढ़ी, न्यूनतम लगभग 8–10°C दर्ज; कोहरे के साथ दिन में भी ठंड का असर। मुंबई: ठंड अपेक्षाकृत कम, लेकिन उत्तर-मध्य भारत के विपरीत हल्की धुंध बनी हुई है; तापमान सामान्य सर्दी रेंज में है (लगभग 18–20°C)। बेंगलुरु: दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना, हल्की ठंड के साथ दिन भर ठंडा तापमान (~16–22°C) रहने की संभावना। चेन्नई: दक्षिण-पूर्व में भारी वर्षा की संभावना और उमस के साथ न्यूनतम तापमान लगभग 23–24°C बिहार: में न्यूनतम तापामन 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। MP COLD WAVE : ठंड से कांपा ग्वालियर–चंबल, घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी राहत के आसार कम मौसम विभाग ने चेताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल ठंड और कोहरा कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। लोगों को सुबह-सवेरे यात्रा से बचने, वाहन की रोशनी और फॉग लाइट का उपयोग करने तथा बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश सरकार ने जारी किया 2026 का अवकाश कैलेंडर, 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर

MP GOVT. 2026 CALENDER : मध्यप्रदेश। म.प्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए नया अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। नए कैलेंडर के अनुसार साल 2026 में राज्य के सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार के साथ छुट्टियां पड़ने के कारण 6 सार्वजनिक अवकाशों का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा। RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी बता दें कि सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक रखा गया है। पूरे साल में 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश तय किए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 5-डे वर्किंग सिस्टम को यथावत रखने का फैसला किया है। तो वहीं ड्यूटी आवर बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए इसके अलावा राज्य सरकार ने अवकाश नियमों में बड़ा संशोधन भी किया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। सूचना की माने तो संशोधित नियमों में विशेष रूप से चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के अवकाश नियमों में बदलाव किए गए हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि इन संशोधनों से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-संतुलन और पारदर्शी व्यवस्था मिलेगी।
RAILWAY HIKE : आज से ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानें किस दूरी और श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

RAILWAY HIKE : मध्यप्रदेश। भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट के किराए बढ़ा दिए हैं। इसका असर लंबी दूरी के यात्रियों पर पड़ेगा। अब 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 1 से 2 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे। वहीं 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया पहले जैसा ही रहेगा। live show chaos : कैलाश खेर के लाइव शो में मचा हंगामा, सिंगर बोले- जानवर गिरी मत करिए रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। 216 किलोमीटर से 2,250 किलोमीटर तक की यात्रा पर साधारण श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी और सभी एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। बताया जा रहा है कि किराया बढ़ोतरी का असर राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जनशतड़ी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल जैसी सभी विशेष ट्रेनों में लागू होगा। हालांकि, रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट चार्ज और GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है। MP COLD WAVE : भोपाल-ग्वालियर समेत एमपी में कोहरा, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे किराया बढ़ोतरी की पूरी सूची इस प्रकार है: 0 – 215 किमी: कोई बढ़ोतरी नहीं 216 – 750 किमी: ₹5 751 – 1250 किमी: ₹10 1251 – 1750 किमी: ₹15 1751 – 2250 किमी: ₹20 सूत्रों की मने तो उपनगरीय ट्रेनों के सिंगल टिकट और सभी प्रकार के सीजन टिकट पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर नया किराया लागू नहीं होगा, जबकि आज या इसके बाद बुक किए गए टिकटों पर नई दरें लागू होंगी। साथ ही रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी परिचालन लागत, नई ट्रेन सेवाओं और स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए की गई है।
AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर में शाह! बोले– दिग्विजय सिंह के समय MP था बीमारू राज्य, सिंधिया को कहा ‘राजा साहब’

AMIT SHAH IN GWALIOR : ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। जिसमे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। साथ ही शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने इस कलंक को हटाया और अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे भी आगे बढ़कर काम कर रहे हैं। अमित शाह ने रिमोट के जरिए प्रदेश में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के तहत 1080 औद्योगिक इकाइयों से करीब 1 लाख 93 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर निवेश पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। REWA NEWS : रीवा में सिस्टम फेल: सड़क न होने से कंधों पर ढोना पड़ा शव, वीडियो वायरल सूत्रों की माने तो कार्यक्रम के दौरान शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को “राजा साहब” कहकर संबोधित किया। साथ ही शाह कहा कि ग्वालियर क्षेत्र ने तानसेन से लेकर ग्वालियर घराने तक देश की सांस्कृतिक शक्ति को आगे बढ़ाया है और आजादी के बाद यहां के जवान देश की सेवा कर रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर शाह ने उन्हें याद करते हुए कहा कि अटल जी ने वोट बैंक की राजनीति नहीं की, बल्कि देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया, देश को 6 राष्ट्रीय महामार्ग दिए और कारगिल में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। साथ ही उन्होंने अटल जी को अजातशत्रु और समर्पित नेता बताया। MP NEWS : 2 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों का मंच: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में अमित शाह शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने MP में रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव की शुरुआत की है, जो आने वाले समय में देश के विकास का मॉडल बनेगा। उन्होंने कहा कि आज MP में सरप्लस बिजली है, मेट्रो चल रही है, MSME और स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहे हैं और कृषि, उद्योग, पर्यटन हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है।