Chambalkichugli.com

IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND Vs WI

IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को सौंपी गई है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड के साथ भारत एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहा है। सीरीज़ का पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से अहमदाबाद, जबकि दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा। इन खिलाडियों को मिला मौका शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश रेड्डी और एन जगदीसन। WTC 2025-27 में अहम होगी भारत-वेस्टइंडीज सीरीज़ भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। इस समय भारत पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की रोमांचक सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ की थी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में हार झेल चुकी है और छठे स्थान पर है। ये भी पढ़ें: समय श्रीवास्तव बने भारत के खिलाफ खेलने वाले भोपाल के पहले क्रिकेटर

Guna News: अंडर-17 बास्केटबॉल में गुना बना क्लस्टर चैंपियन,12वीं चैंपियनशिप का शानदार समापन…

Guna news

Guna Became The Cluster Champion In Under 17: गुना। नील वर्ल्ड स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर 12वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें मध्यप्रदेश के 43 सीबीएसई स्कूलों से आए 450 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बता दें समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और विशेष अतिथि नील वर्ल्ड स्कूल के सीईओ वीरेंद्र भदौरिया रहे। समारोह में सीबीएसई तथा मध्यप्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत पौधा और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। बेस्ट खिलाड़ी का हुआ सम्मान बेस्ट खिलाड़ी सम्मान के अंतर्गत चैंपियनशिप में प्रत्येक आयु वर्ग की टीमों से एक-एक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को चयनित किया गया। अंडर-14 वर्ग में डीपीएस इंदौर के अतिकेश बिष्ट, अंडर-17 में क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुना के गौरांश सक्सेना तथा अंडर-19 वर्ग में माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर के प्रशांत सिंह को “बेस्ट प्लेयर” के खिताब से नवाजा गया। टीमों को मिला ट्रॉफी और पदक समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ-साथ स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की खेल भावना और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नील वर्ल्ड स्कूल द्वारा की गई उत्कृष्ट आयोजन व्यवस्था की भी प्रशंसा की। वहीं, स्कूल के सीईओ और प्राचार्या ने सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। ये भी पढ़ें : ड्रग्स माफिया के नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई, यासीन का करीबी फैजान गिरफ्तार…

India vs Pakistan : पाकिस्तानी बल्लेबाज़ का हिंसक सेलिब्रेशन, बंदूक की तरह लहराया बल्ला

India vs Pakistan

Sahibzada Farhan shameful gun celebration: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में रविवार रात भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाई । बता दें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक ऐसी हरकत कर दी, जिसने मैच के नतीजे से ज़्यादा चर्चा उनकी शर्मनाक सेलिब्रेशन को लेकर छेड़ दी। फरहान का अर्धशतक पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मात्र 34 गेंदों पर दो महत्वपूर्ण साझेदारियों के दम पर अर्धशतक पूरा किया। जैसे ही उन्होंने यह मील का पत्थर छुआ, उनका सेलिब्रेशन विवाद में आ गया । फरहान की उस शर्मनाक हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। फरहान का विवादित सेलिब्रेशन अर्धशतक पूरा करते ही साहिबजादा फरहान ने बल्ला बंदूक की तरह पकड़कर सेलिब्रेशन किया, जो भारतीय फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस हरकत को न सिर्फ भारतीय टीम को चिढ़ाने वाला कदम बता रहे हैं, बल्कि इसे एक असंवेदनशील इशारा भी करार दे रहे हैं।     #INDvPAK #PAKvIND This is how sahibzada farhan celebrated his half century, signifying his bat as Ak 47 and pointing it towards Indian Dug out. Modi ji if this is not an act of war, what is ? Stop this match and attack pakistan asap or else resign. pic.twitter.com/9aHtttohMA — Jitesh (@Chaotic_mind99) September 21, 2025   यह भी पढ़ें : समय श्रीवास्तव बने भारत के खिलाफ खेलने वाले भोपाल के पहले क्रिकेटर