Morena News: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के अंदर झाड़ू लगाने को लेकर दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।
स्टोर इंचार्ज और टाइमकीपर में हुई मारपीट
जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में पदस्थ स्टोर इंचार्ज अजय और टाइमकीपर कैलाश सिंह कुशवाहा के बीच सफाई कार्य को लेकर विवाद हुआ। झाड़ू लगाने के निर्देश को लेकर शुरू हुई बातचीत अचानक गर्मा गई और स्टोर इंचार्ज ने टाइमकीपर के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया (Morena News)।
Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
टाइमकीपरअस्पताल में भर्ती
थप्पड़ लगने के बाद टाइमकीपर कैलाश सिंह को चेहरे और मुंह पर हल्की चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि यह झाड़ू लगाने को लेकर हुई कहासुनी का मामला है। स्टोर इंचार्ज द्वारा थप्पड़ मारे जाने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने साधारण धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (Morena News)
Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger
कार्यालय में बढ़ी अनुशासन की चिंता
इस घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों में अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के बीच झगड़ा होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अधिकारी अब मामले की विभागीय जांच की तैयारी कर रहे हैं (Morena News)
Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger