Chambalkichugli.com

दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख

Datia News

Datia News: दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में भांडेर रोड स्थित बलराम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर अचानक एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। बताया गया कि आग लगने का कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर का सारा सामान आग की लपटों में जलकर राख हो गया। फ्रिज से शुरू हुई आग मकान मालिक बाबू खान पिता रमजानी खान (50) का कहना है कि तीसरी मंजिल पर रखे फ्रिज में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई और भूसा, गट्टे व खाने-पीने का सामान लपटों की चपेट में आ गया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान परिवार ने संभाली जान जैसे ही धुआं फैलना शुरू हुआ, नीचे की मंजिल पर रह रहे परिवार के सदस्य तुरंत बाहर निकल आए। इससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि घर का कीमती सामान आग में जल गया। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस, तहसीलदार दीपक यादव और नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सभी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger दमकल और मोटर पंप से चला रेस्क्यू ऑपरेशन बाल्टियों, मोटर पंप और दमकल की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने राहत कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी। बिजली उपकरणों की सुरक्षा पर उठे सवाल अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घटना के कारणों की जांच शुरू की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस हादसे ने इलाके में बिजली उपकरणों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है (Datia News)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Gwalior News: हॉस्टल की बिल्डिंग से गिरे MBBS स्टूडेंट की मौत

MBBS स्टूडेंट की मौत

Gwalior News: ग्वालियर के रविशंकर हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर एक 21 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। घटना के समय मेडिकल स्टूडेंट का रूम पार्टनर अंदर था और यह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसे पता भी नहीं लगा। नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने आवाज सुनी तो वह पोर्च की तरफ पहुंचे। तत्काल वार्डन व अन्य स्टूडेंट को सूचना दी। घायल मेडिकल स्टूडेंट को सोमवार रात 10 बजे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसने इंटरनल इंजरी के चलते रात 12.55 बजे दम तोड़ दिया (Gwalior News)। जबकि मेडिकल स्टूडेंट की बहन ने सवाल उठाए हैं कि जब वह ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला। घटना मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में सोमवार रात की है। मृतक MBBS स्टूडेंट अभी एक महीने पहले ही ग्वालियर आया था। वह मूल रूप से बैतूल का रहने वाला है। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है और वह ग्वालियर पहुंच गए हैं। पुलिस रैगिंग के एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी कहीं से कोई पुष्टि नहीं है। झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव का कहना है कि एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हुई है। उसको ऊंचाई से गिरना बता रहे हैं। हम हर एंगल पर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी कहा नहीं जा सकता है कि यह खुदकुशी है या हादसा। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान गार्ड्स ने गिरने की आवाज सुनकर दी सूचना बैतूल के रानीपुर निवासी यशराज उइके पुत्र पंचम उइके (21) ने इसी साल नीट का एग्जाम क्लियर किया था। उसे ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। दीपावली के बाद वह 20 दिन पहले ही ग्वालियर आया था। वह MBBS फर्स्ट प्रॉब (फर्स्ट सेमेस्टर) का स्टूडेंट था(Gwalior News)। उसका रूम पार्टनर गुना निवासी प्रवीण सहरिया है। सोमवार रात करीब पौने दस बजे प्रवीण अपने रूम में था और यशराज बाहर ओपन एरिया में था। तभी अचानक वह संदिग्ध हालात में फर्स्ट फ्लोर से नीचे गिर गया। नीचे जब आवाज आई तो ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स दौड़कर पहुंचे और वार्डन को सूचना दी। रात 10 बजे पहुंचाया गया अस्पताल घटना के बाद हॉस्टल के दोस्त और स्टाफ यशराज को लेकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन उसे कहीं भी ऊपरी चोट नहीं थी। इंटरनल इंजरी के कारण रात 12.45 बजे उसकी मौत हो गई (Gwalior News)। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger रूम पार्टनर को नहीं चला कुछ पता झांसी रोड थाना पुलिस ने रूम पार्टनर प्रवीण सहरिया से पूछताछ की। उसका कहना है कि वह कमरे के अंदर था और यशराज बाहर था, इसलिए उसे कुछ पता नहीं चला। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है। मृतक की बहन सुषमा मुरैना से ग्वालियर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि उनका भाई खुदकुशी नहीं कर सकता। यह मामला संदिग्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह ऊंचाई से गिरा था तो खून क्यों नहीं निकला। सुषमा खुद नर्स हैं और उन्होंने कहा कि चोट लगने पर खून निकलना स्वाभाविक है(Gwalior News)। रैगिंग की आशंका पुलिस को हॉस्टल से जानकारी मिली है कि छात्र रैगिंग का शिकार हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रूम पार्टनर और अन्य छात्र रैगिंग से इंकार कर रहे हैं। छात्र का मोबाइल छत पर मिला है, जबकि उसका रूम अभी आधिकारिक रूप से अलॉट नहीं हुआ था (Gwalior News)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Ram Temple Controversy : दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में रखेंगे अपना पक्ष

Ram Temple Controversy

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर राम मंदिर चंदा अभियान को लेकर चर्चा में हैं। साल 2021 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा संग्रह के दौरान हुई कथित सांप्रदायिक घटनाओं पर उन्होंने इंदौर हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। अब इस मामले की सुनवाई दोबारा शुरू होने जा रही है। 27 नवंबर को कोर्ट में पेश होंगे दिग्विजय सिंह सोमवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील रविंद्र छाबड़ा ने कोर्ट को बताया कि दिग्विजय सिंह स्वयं कुछ अहम तथ्य रखना चाहते हैं। इस पर हाई कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर 2025 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की अनुमति दी। पिछली सुनवाई में वे कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बात रखने का अवसर नहीं मिला था। अब इस तारीख को लेकर राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है कि वे कौन-से नए तथ्य पेश करेंगे। 2021 की याचिका में लगाए थे गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह ने 2021 में दायर याचिका में कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए चंदा अभियान के दौरान कई जिलों (इंदौर, उज्जैन और मंदसौर) में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा और हिंसा हुई। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया, जबकि इंटेलिजेंस एजेंसियों के पास पहले से ऐसे इनपुट मौजूद थे। बावजूद इसके सरकार ने रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान चंदा अभियान पर पारदर्शिता की मांग याचिका में यह भी कहा गया था कि चंदा संग्रह पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए और किसी पर दबाव नहीं डाला जाए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से पुराने चंदे का हिसाब-किताब सार्वजनिक करने की मांग की थी। सिंह ने 2021 में राम मंदिर ट्रस्ट को 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक भेजा था, साथ ही एक पत्र में अपील की थी कि चंदा अभियान में भड़काऊ नारे या हथियारों का प्रदर्शन न हो। दिग्विजय सिंह ने कई बार कहा है कि वह राम भक्त हैं और मंदिर निर्माण के समर्थक हैं, लेकिन उनका मानना है कि यह काम सौहार्द और सामाजिक एकता के साथ होना चाहिए। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger उन्होंने कहा था, “राम मंदिर सभी का है और इसका निर्माण सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए होना चाहिए।” दिग्विजय के घर में 400 साल पुराना राम मंदिर भी मौजूद है। यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जो राम मंदिर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। विपक्ष इसे सांप्रदायिक सद्भाव का मुद्दा बता रहा है, जबकि सत्ताधारी पक्ष कहता है कि चंदा अभियान पूरी तरह स्वैच्छिक था। अब सबकी निगाहें 27 नवंबर की सुनवाई पर टिकी हैं, जब दिग्विजय कोर्ट में अपने नए तथ्य रखेंगे। Read More: मुरैना नगर पालिका में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद  

Morena News: मुरैना नगर पालिका में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद

Morena News

Morena News: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के अंदर झाड़ू लगाने को लेकर दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। स्टोर इंचार्ज और टाइमकीपर में हुई मारपीट जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में पदस्थ स्टोर इंचार्ज अजय और टाइमकीपर कैलाश सिंह कुशवाहा के बीच सफाई कार्य को लेकर विवाद हुआ। झाड़ू लगाने के निर्देश को लेकर शुरू हुई बातचीत अचानक गर्मा गई और स्टोर इंचार्ज ने टाइमकीपर के चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया (Morena News)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान टाइमकीपरअस्पताल में भर्ती थप्पड़ लगने के बाद टाइमकीपर कैलाश सिंह को चेहरे और मुंह पर हल्की चोट आई। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि यह झाड़ू लगाने को लेकर हुई कहासुनी का मामला है। स्टोर इंचार्ज द्वारा थप्पड़ मारे जाने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने साधारण धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है (Morena News) Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger कार्यालय में बढ़ी अनुशासन की चिंता इस घटना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों में अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के बीच झगड़ा होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अधिकारी अब मामले की विभागीय जांच की तैयारी कर रहे हैं (Morena News) Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger    

Ashoknagar News: युवक-युवती कर रहे थे अनैतिक कृत्य, पुलिस ने लिया एक्शन

Ashoknagar News

Ashoknagar News: अशोकनगर जिला अस्पताल में आपत्तिजनक अवस्था में युवक-युवती के दो वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इन वीडियो के आधार पर अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक वीडियो अस्पताल के गार्डन का है, जबकि दूसरा गेट के पास का है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में वायरल हुए वीडियो घटनाएं जिला अस्पताल परिसर के भीतर की बताई जा रही हैं। एक वीडियो अस्पताल के बीच स्थित गार्डन का है, जबकि दूसरा गेट के पास का बताया जा रहा है। दोनों वीडियो में अज्ञात युवक-युवती को अनुचित गतिविधियों में लिप्त देखा गया है (Ashoknagar News)। Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान सोमवार को वायरल दोनों वीडियो 7 नवंबर के बताए जा रहे हैं। इनमें से एक दिन के समय का है और दूसरा रात का। ये वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया (Ashoknagar News)। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कोतवाली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं अस्पताल की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं (Ashoknagar News)। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से मिले सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। फिलहाल फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर ऐसी गतिविधियां होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने परिसर में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Kranti Gaur

महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की सदस्य मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौर ( Kranti Gaur) को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने एक बड़ा ऐलान करते हुए क्रांति के पिता मुन्ना लाल गौर की नौकरी बहाल करने का आश्वासन दिया। क्रांति गौर ( Kranti Gaur) ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट चटकाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उनके प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार आपके पिता के मामले में पूरी तरह संवेदनशील है। मौजूदा नियमों के तहत नौकरी बहाली पर विचार किया जाएगा।” Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी 2012 में हुए थे सस्पेंड क्रांति के पिता को वर्ष 2012 में चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई एक घटना के बाद पुलिस कांस्टेबल पद से निलंबित कर दिया गया था। तब से परिवार आर्थिक संकट में था। क्रांति ( Kranti Gaur) के भाई बस कंडक्टर के रूप में नौकरी कर परिवार का गुजारा करते रहे, जबकि क्रांति ने तमाम मुश्किलों के बावजूद क्रिकेट में अपना करियर बनाया। क्रांति की मां नीलम सिंह गौर ने कहा कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन किया है। बड़ी बहन रोशनी सिंह गौर ने बताया कि क्रांति का लोग मजाक उड़ाते थे क्योंकि वह लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी। एक लोकल टूर्नामेंट में जब उसे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, तब से उसकी किस्मत ने करवट ली। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger कोच ने बताई सफलता की कहानी क्रांति ( Kranti Gaur) के कोच राजीव बिरथारे, जो अब छतरपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी हैं, ने कहा कि “क्रांति ने हमेशा फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान दिया। उसने मीठा खाना छोड़ दिया, चोटों के बावजूद मैदान पर डटी रही और हर बार और मजबूत होकर लौटी।” CM ने की नई घोषणाएं सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को जबलपुर में बिरसा मुंडा जयंती समारोह के दौरान क्रांति( Kranti Gaur) को राज्यस्तरीय सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा, क्रांति के होम डिस्ट्रिक्ट में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की गई। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Shivpuri News: टिक्की खाने के विवाद में चार युवकों ने दो को पीटा

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में टिक्की खाने के दौरान हुआ मामूली विवाद दो दिन बाद हिंसक झगड़े में बदल गया। मामला तब शुरू हुआ जब 8 नवंबर को बस स्टैंड के पास टिक्की ठेले पर पानी गिर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। दो दिन बाद रास्ता रोककर हमला 10 नवंबर की शाम पवन पुत्र विक्रम लोधी (20) निवासी ग्राम पायगा अपने साथी बीकेश पाल के साथ मंडी से खाद लेकर लौट रहा था। तभी डाक बंगला के पास दीपक लोधी, अर्जुन लोधी, अमित लोधी और अंशुल लोधी (सभी निवासी कछौआ) ने उनका रास्ता रोक लिया (Shivpuri News)। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी लात-घूंसों और गुम्मों से किया हमला पवन के मुताबिक, चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लात-घूंसों और गुम्मों से हमला कर दिया। इस हमले में पवन और बीकेश दोनों घायल हो गए, जिनके सिर और शरीर पर चोटें आईं। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया मामला घटनास्थल पर मौजूद प्रतिपाल पाल और लोकेश यादव ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पवन ने बताया कि हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने फरियादी पवन और आरोपियों दोनों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। पिछोर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

दतिया में अब क्लीनिक किराए पर देने से पहले कराना होगा वेरिफिकेशन

Fake Clinics Raid

Fake Clinics Raid: दतिया जिले में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। अब विभाग ने उन मकान और दुकान मालिकों पर भी जिम्मेदारी तय की है, जो बिना जांच-पड़ताल किए अपने भवन फर्जी डॉक्टरों को क्लीनिक (Fake Clinics Raid ) चलाने के लिए किराए पर दे रहे हैं। नई गाइडलाइन के तहत वेरिफिकेशन जरूरी स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत भवन मालिकों को अब किसी भी क्लीनिक, अस्पताल या पैथोलॉजी संचालक को किराए पर जगह देने से पहले स्वास्थ्य विभाग से वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। अगर बाद में वहां फर्जी डॉक्टर पकड़ा जाता है, तो कार्रवाई भवन मालिक पर भी होगी। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी भवन मालिकों से अपील स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल चउदा ने कहा कि जिले में झोलाछाप और कथित बंगाली डॉक्टरों का नेटवर्क (Fake Clinics Raid ) सक्रिय है। उन्होंने भवन मालिकों से अपील की है कि किसी को भी क्लीनिक या अस्पताल के लिए जगह देने से पहले सीएमएचओ कार्यालय जाकर किरायेदार की पात्रता की जानकारी लें। इससे फर्जी डॉक्टरों की संख्या पर रोक लगाई जा सकेगी। रविवार को 4 क्लीनिकों पर छापेमारी रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर चार क्लीनिकों की जांच की। इनमें से दो को सील किया गया और दो को बंद कराया गया। रेलवे पुल के नीचे संचालित पंकज क्लीनिक (Fake Clinics Raid ) को इसलिए बंद कराया गया क्योंकि वह अपनी मान्य पैथी छोड़कर दूसरी चिकित्सा पद्धति से इलाज कर रहा था। वहीं ठंडी सड़क पर स्थित बंगाली डीके विश्वास का क्लीनिक भी अवैध पाया गया। Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger FIR दर्ज कराने की तैयारी सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने बताया कि इन क्लीनिकों (Fake Clinics Raid ) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इस संबंध में कलेक्टर को नोटशीट भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में बिना मान्यता के इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्लीनिक खोलने के नियम किसी भी चिकित्सक को क्लीनिक खोलने के लिए मान्यता प्राप्त डिग्री (एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस) होना जरूरी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण कराना आवश्यक है, ताकि यह स्पष्ट रहे कि चिकित्सक किस पद्धति से इलाज करेगा। बिना डिग्री के इलाज करना दंडनीय अपराध है। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger

Black Tiger

Black Tiger India: मध्यप्रदेश के टाइगर स्टेट कहलाने वाले प्रदेश में 2026 की शुरुआत एक नए प्राकृतिक चमत्कार के साथ हो सकती है। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में पहली बार मेलानिस्टिक (काले धारियों वाला) टाइगर की मेटिंग व्हाइट फीमेल टाइगर से कराई गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में इंदौर जू में ब्लैक टाइगर (Black Tiger) का जन्म संभव है। अलग प्रजाति का मेल देश में यह प्रयोग बेहद दुर्लभ है, क्योंकि अलग-अलग प्रजातियों के टाइगर की यह मेटिंग पहली बार की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लैक टाइगर का जीन डोमिनेंट होता है, जिससे बच्चे में यह गुण आने की संभावना अधिक रहती है। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी सितंबर में कराई गई थी मेटिंग जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, दोनों टाइगर के बीच मेटिंग सितंबर में कराई गई थी। टाइगर की गर्भावधि 300 से 310 दिन तक होती है। वर्तमान में व्हाइट टाइगर के व्यवहार में हुए बदलावों से संकेत मिल रहे हैं कि मादा टाइगर गर्भवती हो सकती है। मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि यदि सबकुछ सामान्य रहा, तो यह मध्यप्रदेश में पहली बार होगा जब मेलानिस्टिक टाइगर का जन्म होगा। इंदौर के साथ-साथ यह पूरा प्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करेगा। Read More: मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम पर लव जिहाद के आरोप कैसा होता है मेलानिस्टिक टाइगर मेलानिस्टिक टाइगर के शरीर पर चौड़ी, मोटी और गहरी काली धारियां होती हैं। इन धारियों के कारण उसका पूरा शरीर काला दिखाई देता है। आमतौर पर टाइगर के शरीर पर पीली या हल्की भूरी धारियां होती हैं, जबकि मेलानिस्टिक टाइगर पूरी तरह ब्लैक (Black Tiger) नजर आता है। इंदौर जू का आकर्षण बना ब्लैक टाइगर कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में मौजूद मेलानिस्टिक टाइगर पहले से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र है। अपनी अनोखी बनावट और दुर्लभता के कारण यह चिड़ियाघर आने वाले हर आगंतुक का ध्यान खींचता है (Black Tiger)। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Delhi Red Fort Blast के बाद महाकाल मंदिर की सुरक्षा कड़ी, भोपाल-इंदौर में सख्त निगरानी

Delhi Red Fort Blast

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला मैदान के बाहर कार में हुए धमाके के बाद मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के सभी बड़े शहरों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी एसपी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी के आदेश दिए। Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान महाकाल मंदिर की सुरक्षा उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने मंदिर के आसपास के होटलों, लॉज और वाहनों की जांच की। वहीं, श्रद्धालुओं की एंट्री पर भी अतिरिक्त चेकिंग की जा रही है। भोपाल में विशेष जांच इंदौर के राजवाड़ा और सुभाष मार्केट में बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस ने पार्किंग और 56 दुकान क्षेत्र में वाहनों की जांच की। भोपाल और अन्य जिलों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तलाशी अभियान जारी है। Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी दिल्ली धमाके में 8 की मौत दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हुई है और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। Read More: मॉडल खुशबू अहिरवार की संदिग्ध मौत, प्रेमी कासिम पर लव जिहाद के आरोप