MP Weather Today: ग्वालियर। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। साथ ही मौसम विभाग ने भोपाल समेत 20 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ मावठा गिरने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार तड़के हल्की बारिश दर्ज की गई।
GWALIOR SUICIDE NEWS: फांसी के फंदे पर लटका मिला 10 साल का मासूम, पिता ने जताई हत्या की आशंका
अगले 3 प्रदेश के कई हिस्सों में घाना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है। बता दें कि 5 फरवरी से एक नया मौसम तंत्र सक्रिय होगा, जिसके चलते 10 फरवरी तक फिर से बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ सकती है।

इन इलाकों में बारिश दर्ज
सोमवार को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के 20 से अधिक जिलों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। टीकमगढ़, आगर-मालवा और अशोकनगर में सुबह ही बारिश हुई, जबकि कुछ जिलों में शाम को मौसम बदला। उत्तरी मध्य प्रदेश में इसका असर ज्यादा देखा गया।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया है।

अगले तीन दिन कोहरे का अलर्ट
- 4 फरवरी: शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी
- 5 फरवरी: राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, चंबल संभाग व रीवा संभाग
- 6 फरवरी: गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, चंबल और विंध्य क्षेत्र
BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में कथित साधुओं से सरेआम मारपीट, धार्मिक पहचान पर उठे सवाल; वीडियो वायरल
देशभर में मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले पखवाड़े में उत्तर और मध्य भारत में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।