Rajiv Mishra Will Be The New SP Of Ashoknagar Current SP Vinee: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी की गई स्थानांतरण सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन का प्रमोशन करते हुए उन्हें बालाघाट का उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अब 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर का नया एसपी बनाया गया है।
राजीव मिश्रा इससे पहले भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में महिला सुरक्षा शाखा में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर कार्यरत थे।
विनीत कुमार जैन का कार्यकाल
विनीत कुमार जैन ने 16 मार्च 2024 को अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें 31 दिसंबर 2024 को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर पदोन्नत किया, लेकिन इसके बावजूद वे अशोकनगर में एसपी के पद पर अपनी सेवाएं देते रहे।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्रों में उनके प्रयासों को व्यापक सराहना मिली।
यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/mp-government-will-take-loan-for-13th-time-in-5-months/