Rajiv Mishra बने अशोकनगर के नए एसपी, इन्हें मिला बालाघाट डीआईजी का प्रभार

Rajiv Mishra Will Be The New SP Of Ashoknagar Current SP Vinee: मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी की गई स्थानांतरण सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन का प्रमोशन करते हुए उन्हें बालाघाट का उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया है। उनकी जगह अब 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर का नया एसपी बनाया गया है। राजीव मिश्रा इससे पहले भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में महिला सुरक्षा शाखा में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर कार्यरत थे। विनीत कुमार जैन का कार्यकाल विनीत कुमार जैन ने 16 मार्च 2024 को अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। मध्य प्रदेश शासन ने उन्हें 31 दिसंबर 2024 को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर पदोन्नत किया, लेकिन इसके बावजूद वे अशोकनगर में एसपी के पद पर अपनी सेवाएं देते रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्रों में उनके प्रयासों को व्यापक सराहना मिली। यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/mp-government-will-take-loan-for-13th-time-in-5-months/
सरकारी एम्बुलेंस बनी ‘भैंसा गाड़ी’, नगर निगम की गौशाला से उठे सवाल..

Morena BJP Mayor Video Controversy: मुरैना। नगर निगम की एम्बुलेंस का दुरुपयोग कर महापौर की निजी भैंस के लिए गोशाला से भूसा मंगवाने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि नगर निगम की गौशाला से दो बोरे भूसा सरकारी एम्बुलेंस में भरकर लाए गए। मौके पर मौजूद महापौर के निजी नौकर ने भी इस बात की पुष्टि की कि यह भूसा महापौर की भैंस के लिए लाया गया था। मामला सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली और आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। निगम की एम्बुलेंस से पहुंचा भूसा मुरैना नगर निगम द्वारा महापौर शारदा सोलंकी के लिए नया सरकारी आवास तैयार कर दिया गया है, लेकिन वे अभी भी पुराने आवास में ही रह रही हैं। इसी पुराने आवास परिसर में उन्होंने एक भैंस पाल रखी है। सोमवार को इसी भैंस के लिए नगर निगम की देवरी गोशाला से दो बोरे भूसा मंगवाया गया। आश्चर्यजनक रूप से यह भूसा किसी ट्रैक्टर या निजी वाहन के बजाय निगम की पशु एम्बुलेंस में लादकर भेजा गया। एम्बुलेंस महापौर आवास तक पहुंची, जहां भूसे से भरे बोरे उतारे गए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की जवाबदेही को लेकर चर्चाएं हो रही है। नौकर के वेतन को लेकर भी उठे सवाल महापौर शारदा सोलंकी का कार्यालय भी उनके पुराने सरकारी आवास पर ही संचालित हो रहा है। इसी परिसर में पाली गई भैंस की देखभाल के लिए उन्होंने एक निजी नौकर भी नियुक्त कर रखा है। अब जब सरकारी एम्बुलेंस से भूसा ढोने का वीडियो सार्वजनिक हो चुका है, तो इस नौकर के वेतन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या यह वेतन सरकारी खजाने से दिया जा रहा है या निजी खर्चे से? फिलहाल नगर निगम प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गोसेवकों में आक्रोश देवरी गोशाला ( नगर निगम संचालित करता है) शहर के समाजसेवियों की सहायता से चल रही है। इसी आर्थिक सहयोग से वहां चारे, भूसे और पशुओं की देखरेख की व्यवस्थाएं की जाती हैं। बीमार और घायल गायों के इलाज के लिए नगर निगम को एक सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। गोसेवक रुद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि जब वे बीमार पशुओं के लिए एम्बुलेंस बुलाते हैं, तो वह या तो घंटों देरी से आती है या बिल्कुल नहीं आती। उन्हें अक्सर निजी वाहन का इंतजाम करना पड़ता है। उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा कि यही एम्बुलेंस महापौर के निजी पशुओं की सेवा में तुरंत भेजी जा रही है, जो बेहद निंदनीय और गैरकानूनी है। रुद्र प्रताप ने इस मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही है। यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/mp-government-will-take-loan-for-13th-time-in-5-months/
5 महीने में 13वीं बार कर्ज़ लेगी MP सरकार, अबकी बार ₹4800 करोड़…

MP News: लगातार कर्ज के बोझ तले दबती मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर ऋण लेने की तैयारी में है। मोहन सरकार अब दो किस्तों में कुल 4800 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। पहली किस्त 2300 करोड़ की होगी। दूसरी 2500 करोड़ की। गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में 5 अगस्त को ही 4000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह पांच महीनों में 13वीं बार कर्ज लेने की प्रक्रिया है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ई-कुबेर के माध्यम से लेगी ₹4800 करोड़ का कर्ज मोहन सरकार राज्य की विकास योजनाओं और वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक के ई-कुबेर प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से कर्ज लेने जा रही है। मंगलवार को सरकार द्वारा पहली किस्त के रूप में ₹2300 करोड़ का कर्ज लिया जाएगा, जिसकी अवधि 18 वर्ष होगी। इस ऋण पर ब्याज का भुगतान राज्य सरकार प्रत्येक छह महीने में करेगी। इसी प्रकार, दूसरी किस्त में ₹2500 करोड़ का कर्ज 20 वर्षों के लिए लिया जाएगा, जिसका ब्याज भुगतान भी अर्धवार्षिक आधार पर किया जाएगा। इन दोनों ऋणों के उपरांत राज्य पर कुल ₹4800 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। राज्य पर कर्ज का आंकड़ा पहुँचा ₹4.49 लाख करोड़ मोहन सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न तिथियों 7 मई, 4 जून, 8 जुलाई, 30 जुलाई और 5 अगस्त को भारतीय रिज़र्व बैंक के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के माध्यम से कर्ज लिया गया है। इन सभी किश्तों के बाद अब राज्य सरकार पर कुल कर्ज का आंकड़ा बढ़कर ₹4,49,640.27 करोड़ तक पहुँच गया है। इससे पहले 31 मार्च 2025 तक राज्य पर कुल ₹4,21,740.27 करोड़ का कर्ज दर्ज था। यानी चालू वर्ष में अब तक राज्य सरकार ने ₹27,900 करोड़ से अधिक का नया ऋण लिया है। यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/the-uncle-of-the-relationship-with-the-girl-was-threatened-by-the-rape-for-3-years-and-threatened/
लीजेंड्स गए… अब युवा ब्रिगेड की बारी” एशिया कप में गिल बनेंगे नए ‘किंग’, क्या सूर्या दिखा पाएंगे ‘हिट शो’?

Asia Cup 2025 Players: टीम इंडिया एक नए युग में कदम रख चुकी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों ने टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। अब जब एशिया कप में पहली बार भारत इन दिग्गजों के बिना मैदान पर उतरेगा, तो पूरी दुनिया की नजरें युवा खिलाड़ियों पर होंगी। शुभमन गिल से कोहली जैसे मैच विनिंग रन की उम्मीद की जाएगी, सूर्यकुमार यादव को रोहित की कप्तानी की विरासत को आगे बढ़ाना होगा। अक्षर पटेल को जडेजा जैसी ऑलराउंड परफॉर्मेंस दिखानी होगी। नए चेहरों के साथ टीम इंडिया अब अपनी नई पहचान बनाने निकली है। कोहली-रोहित की विदाई के बाद पहला महासंग्राम एशिया कप 2025 को एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी पुरानी पीढ़ी के दिग्गजों को विदा कह चुके हैं। एक तरफ टीम इंडिया विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान को पीछे छोड़कर नई नेतृत्व टीम पर भरोसा किया है। ऐसे में यह मुकाबला नई पीढ़ी के सितारों की काबिलियत को आजमाने की कसौटी बन गया है। सवाल यही है…क्या ये नए खिलाड़ी और कप्तान इस दबाव में अपनी छाप छोड़ पाएंगे? इस स्टोरी में आगे हम जानेंगे कि किन खिलाड़ियों में है अगला सुपरस्टार बनने की क्षमता… क्या गिल सम्हाल पाएंगे विराट की विरासत विराट कोहली: 29 जून 2024..यह तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। इसी दिन भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसी दिन विराट कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कहा। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। कोहली ने 2010 में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2012 से हर टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे। उन्होंने तीन बार टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर का तमगा हासिल किया साथ ही 2014 व 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। विराट टी-20 एशिया कप और वर्ल्ड कप दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी रहे। अपने करियर के आखिरी टी20 विश्व कप में उन्होंने बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल: टी-20 टीम में शुभमन गिल अब विराट कोहली की भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। वह या तो ओपनिंग करेंगे या नंबर तीन पर बल्लेबाजी करेंगे। गिल ने 2023 में इस फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन विराट की गैरमौजूदगी में ही नियमित प्लेइंग-11 में जगह बनाई। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में वह टीम में शामिल नहीं हो पाए थे। अब उन्हें एशिया कप में टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। इतना ही नहीं, उनका टॉप ऑर्डर में खेलना लगभग तय है। विराट की तरह शुभमन पर भी दबाव के समय टीम को संभालने। गिल ने अब तक 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगभग 139 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। सूर्या पर है रोहित की तरह चमकने की बड़ी उम्मीदें रोहित शर्मा: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के बाद रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। वे न केवल भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, बल्कि 17 साल बाद टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान भी बने। रोहित ने 2007 में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था । टीम इंडिया के लिए 159 मैचों में उन्होंने लगभग 141 की स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। रोहित शर्मा टीम के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों के रूप में वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती। उन्होंने 9 वर्ल्ड कप में भाग लिया और हर बार टीम के शीर्ष रन स्कोररों में शामिल रहे। सूर्यकुमार यादव टी-20 टीम में रोहित शर्मा के बाद कप्तानी की बागडोर सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। पहले से ही टीम के अहम सदस्य रहे सूर्या अब कप्तान के तौर पर टीम को बेहतरीन प्रदर्शन दिला रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने कुल 22 मैच खेले हैं, जिनमें से 18 में जीत हासिल की है। बल्लेबाजी क्रम में वे आमतौर पर नंबर 3 या 4 पर खेलते हैं। टीम का स्कोरिंग रेट बनाए रखते हैं। अब तक 83 मैचों में सूर्या ने लगभग 167 के स्ट्राइक रेट से 2598 रन बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं ओपनिंग की जिम्मेदारी लेफ्ट-हैंड बैटर अभिषेक शर्मा ने संभाल ली है। 17 मैचों में उनके नाम 193.84 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 535 रन दर्ज हैं, जिसमें 2 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं। ऐसे में कप्तानी में सूर्या और ओपनिंग में अभिषेक एशिया कप में रोहित शर्मा की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। एशिया कप 2025 भारतीय क्रिकेट के नए दौर की शुरुआत है। कोहली, रोहित और जडेजा जैसे दिग्गजों के जाने के बाद अब युवा खिलाड़ियों पर पूरी उम्मीदें टिकी हैं। शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा जैसे सितारे टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। क्या ये नए सितारे इस बड़े मंच पर अपने दबाव को संभाल पाएंगे और दिग्गजों की विरासत को आगे बढ़ाएंगे? एशिया कप 2025 में हमें इसका जवाब मिलेगा। भारत की युवा टीम के इस सफर को देखने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और अपडेट्स के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें। यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/india-won-the-asia-cup-south-korea-after-8-years-and-confirmed-hockey-world-cup-ticket/
युवती से रिश्ते के चाचा ने 3 साल तक झांसा देकर किया दुष्कर्म, शादी तय होने पर दी धमकी

The Uncle Raped The Girl: ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक 21 वर्षीय युवती तीन साल तक अपने ही दूर के रिश्ते के चाचा के शारीरिक शोषण का शिकार बनी। शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय आरोपी ने युवती को इमोशनल ब्लैकमेल किया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर रिश्ता तुड़वाया युवती ने बताया कि 2 फरवरी 2025 को आरोपी की शादी होने के बाद उसने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद हाल ही में जब युवती का रिश्ता तय हुआ तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने युवती को हर जगह बदनाम करना शुरू कर दिया, जिससे उसका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। परेशान होकर युवती ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 2022 से अब तक के बीच की है। थाटीपुर की युवती ने चाचा पर लगाया रेप का आरोप श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उसके पिता की बुआ का लड़का, जो कि रिश्ते में उसका चाचा लगता है। मुरैना के बानमोर का रहने वाला है। उसके घर अक्सर आता-जाता था। लंबे समय से आरोपी युवक युवती से शादी की बात कहता था। जब युवती ने इस रिश्ते पर सवाल उठाया तो आरोपी ने उसे दूर का रिश्ता बताकर झांसे में लिया। चाचा ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म युवती ने आरोपी से कहा कि वे रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं, तो उनकी शादी कैसे हो सकती है। इस पर आरोपी ने उसे झांसे में लिया। कहा कि उनकी रिश्तेदारी दूर की है और वह उससे शादी ज़रूर करेगा। इसी बहाने उसने साल 2022 में युवती के साथ पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का वादा करके कई बार उसका यौन शोषण करता रहा। आखिरकार, जब 2 फरवरी 2025 को आरोपी की शादी किसी और लड़की से हो गई, तो युवती ने उससे बातचीत पूरी तरह बंद कर दी।