Chambalkichugli.com

Shivpuri News: टिक्की खाने के विवाद में चार युवकों ने दो को पीटा

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में टिक्की खाने के दौरान हुआ मामूली विवाद दो दिन बाद हिंसक झगड़े में बदल गया। मामला तब शुरू हुआ जब 8 नवंबर को बस स्टैंड के पास टिक्की ठेले पर पानी गिर जाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी।

दो दिन बाद रास्ता रोककर हमला

10 नवंबर की शाम पवन पुत्र विक्रम लोधी (20) निवासी ग्राम पायगा अपने साथी बीकेश पाल के साथ मंडी से खाद लेकर लौट रहा था। तभी डाक बंगला के पास दीपक लोधी, अर्जुन लोधी, अमित लोधी और अंशुल लोधी (सभी निवासी कछौआ) ने उनका रास्ता रोक लिया (Shivpuri News)।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

लात-घूंसों और गुम्मों से किया हमला

पवन के मुताबिक, चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लात-घूंसों और गुम्मों से हमला कर दिया। इस हमले में पवन और बीकेश दोनों घायल हो गए, जिनके सिर और शरीर पर चोटें आईं।

Read More: इंदौर में जन्म लेगा देश का पहला Black Tiger

लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया मामला

घटनास्थल पर मौजूद प्रतिपाल पाल और लोकेश यादव ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। पवन ने बताया कि हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए।

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने फरियादी पवन और आरोपियों दोनों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया है। पिछोर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *