Chambalkichugli.com

Morena News: अब शिकायत के लिए नहीं जाना होगा कलेक्टर ऑफिस, हर पंचायत में रोज होगी जनसुनवाई…

Morena News

Morena News: मध्यप्रदेश। मुरैना जिले के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नवागत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। हर दिन दो घंटे सुनवाई जनसुनवाई का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान पंचायत सचिव और रोजगार सहायक गांव में मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे । इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने सभी जनपदों और पंचायतों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यालय का बोझ होगा कम प्रशासन की इस पहल से हर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में भीड़ कम होगी और स्थानीय स्तर पर ही समाधान मिल सकेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ उन दूर-दराज के ग्रामीणों को होगा जो मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। एक से अधिक पंचायत चार्ज वालों के लिए विशेष व्यवस्था जिन पंचायत सचिवों या रोजगार सहायकों के पास एक से अधिक ग्राम पंचायतों का चार्ज है, उन्हें प्रत्येक पंचायत में सप्ताह में तीन-तीन दिन जनसुनवाई करनी होगी। उन्हें यह जानकारी पूर्व में पंचायत भवन पर चस्पा करनी होगी। लापरवाही पर होगी सख्त निगरानी सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने बताया कि जनसुनवाई की व्यवस्था की मॉनिटरिंग टीम के माध्यम से निगरानी की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी जनसुनवाई में लापरवाही बरतता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचा सकते हैं। READ MORE : बच्चों की मौत का सौदागर गिरफ्तार, जहरीले कफ सिरप से उजड़ गए 24 घर…

Coldrif Cough Syrup Death Tragedy: बच्चों की मौत का सौदागर गिरफ्तार, जहरीले कफ सिरप से उजड़ गए 24 घर…

Coldrif Cough Syrup Death Tragedy

Coldrif Cough Syrup Death Tragedy: जहरीला कफ सिरप बनाकर बच्चों की जान लेने वाली श्रीसन फार्मा कंपनी के निदेशक गोविंदन रंगनाथन को मध्यप्रदेश पुलिस की एसआईटी ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की गई। बता दें टीम ने चेन्नई-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित उसके फ्लैट पर दबिश दी। रंगनाथन पर ₹20,000 का इनाम घोषित था। वह पत्नी के साथ फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के साथ ही एसआईटी ने कंपनी से महत्वपूर्ण दस्तावेज, दवा के नमूने और प्रोडक्शन रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। अब तक 24 बच्चों की मौत (Coldrif Cough Syrup Death Tragedy) इस जहरीले कफ सिरप ‘कोल्डरिफ’ के कारण अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ तहसील के पचधार गांव का है, जहां 3 वर्षीय मयंक सूर्यवंशी की नागपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 25 सितंबर से भर्ती था। इसके साथ ही मृत बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस केमिकल से बनाया गया था सिरप(Coldrif Cough Syrup Death Tragedy) जांच में बड़ा खुलासा यह हुआ है कि यह कफ सिरप नॉन-फार्मास्यूटिकल ग्रेड केमिकल से बनाया गया था, जो दवा निर्माण के लिए पूरी तरह से अनुपयुक्त होता है। तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 25 मार्च 2025 को सनराइज बायोटेक, चेन्नई से 100 किलो प्रोपलीन ग्लायकॉल खरीदा था। यह केमिकल दवा ग्रेड नहीं था और न ही उसकी कोई जांच करवाई गई। केमिकल की खरीद के न तो बिल मिले हैं, और न ही रजिस्टर में एंट्री की गई थी। कंपनी के मालिक ने पूछताछ में मौखिक रूप से स्वीकार किया कि उन्होंने यह केमिकल दो बार में खरीदा था, लेकिन यह लेन-देन कैश या G-Pay के माध्यम से किया गया था। जांच अधिकारियों को शक है कि कंपनी ने सबूत मिटाने के लिए केमिकल का स्टॉक जल्दबाजी में खत्म कर दिया। दस्तावेज भी छिपाने की कोशिश की। READ MORE : स्कूल में मासूम से दरिंदगी करने वाला सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार