चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमभिंडBhind Bribery Case: घूसखोर पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, किसान से मांगे थे 30 हजार

Bhind Bribery Case: घूसखोर पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, किसान से मांगे थे 30 हजार

Bhind Bribery Case: भिंड में लोकायुक्त ने पटवारी को 5 हजार रुपये की पहली रिश्वत लेते पकड़ा। किसान से जमीन के नामांतरण के लिए 30 हजार रुपये मांगे गए थे।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
27 Aug 2026
Bhind Bribery Case: घूसखोर पटवारी 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, किसान से मांगे थे 30 हजार
भिंड में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी पकड़ा

Bhind Bribery Case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी के मामले में एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी पर जमीन के नामांतरण के बदले किसान से 30 हजार रुपये मांगने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान वह पहली किस्त के 5 हजार रुपये लेते पकड़ा गया।

नामांतरण के बदले मांगी थी 30 हजार की रिश्वत

मामला भिंड के मेहगांव क्षेत्र के सीमार गांव का है। शिकायतकर्ता राघवेंद्र बघेल ने करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी के नाम से खरीदी गई जमीन का नामांतरण कराने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले हल्का पटवारी संजय बघेल ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की।

किसान ने लोकायुक्त में की शिकायत

रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने मामले की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत की रकम को लेकर ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। बताया गया कि पटवारी और शिकायतकर्ता के बीच 10 हजार रुपये में रिश्वत की रकम तय हुई, जिसे दो किस्तों में देने की बात हुई।

पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

लोकायुक्त पुलिस ने भिंड के भारौली रोड स्थित एक ऑनलाइन दुकान पर कार्रवाई की। पटवारी संजय बघेल शिकायतकर्ता से पहली किस्त के 5 हजार रुपये लेने के लिए वहां पहुंचा था। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया।

रेस्ट हाउस में जारी है कार्रवाई

संजय बघेल मेहगांव के सीमार गांव के हल्के में पटवारी के पद पर पदस्थ है। ट्रैप की कार्रवाई पूरी करने के बाद लोकायुक्त टीम उसे लेकर मेहगांव रेस्ट हाउस पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है।

संबंधित खबरें

भिंड में 15 महीने पुराने पत्नी हत्याकांड में पति को उम्रकैद, जानिए एक वीडियो को लेकर क्यों हुआ था विवाद?

भिंड में 15 महीने पुराने पत्नी हत्याकांड में पति को उम्रकैद, जानिए एक वीडियो को लेकर क्यों हुआ था विवाद?

भिंड, अपराध
2 Oct 2026
भिंड में बस पलटने से 23 यात्री घायल, जानिए हादसे की वजह और ड्राइवर पर क्यों लगे आरोप?

भिंड में बस पलटने से 23 यात्री घायल, जानिए हादसे की वजह और ड्राइवर पर क्यों लगे आरोप?

भिंड, हादसा
25 Sept 2026
भिंड में दंपती से कट्टा दिखाकर लूट, 25 किमी तक पीछा; आगे जो हुआ, पुलिस भी रह गई हैरान

भिंड में दंपती से कट्टा दिखाकर लूट, 25 किमी तक पीछा; आगे जो हुआ, पुलिस भी रह गई हैरान

भिंड, अपराध
19 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

CM से बातचीत के बाद 12 अक्टूबर से फिर शुरू होगा स्वामित्व योजना का काम, आदेश आना बाकी

CM से बातचीत के बाद 12 अक्टूबर से फिर शुरू होगा स्वामित्व योजना का काम, आदेश आना बाकी

12 घंटे पहले
विनोद जी के श्रद्धांजलि सभा में RSS के पदाधिकारियों से लेकर केंद्रीय मंत्री शामिल हुए

विनोद जी के श्रद्धांजलि सभा में RSS के पदाधिकारियों से लेकर केंद्रीय मंत्री शामिल हुए

15 घंटे पहले
तात्या टोपे स्टेडियम में रंगोली और मानव श्रृंखला, बच्चों से मिले CM मोहन आकश में छोड़ें गुब्बारे

तात्या टोपे स्टेडियम में रंगोली और मानव श्रृंखला, बच्चों से मिले CM मोहन आकश में छोड़ें गुब्बारे

कल
CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से चर्चा जमीन, अनुमतियां, प्रोत्साहन और एकल-खिड़की सहयोग पर बात हुई।

CM मोहन यादव की उद्योगपतियों से चर्चा जमीन, अनुमतियां, प्रोत्साहन और एकल-खिड़की सहयोग पर बात हुई।

2 दिन पहले
Nana Patekar Death: पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, किरदार याद रखे जाएंगे

Nana Patekar Death: पर प्रधानमंत्री मोदी बोले, किरदार याद रखे जाएंगे

2 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!