CM Mohan Yadav statement: UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- रामचंद्र ने एक शादी की तो रहीम भी एक ही करे
CM Mohan Yadav statement: CM मोहन यादव ने UCC पर बड़ा बयान दिया, कहा- MP में जल्द समान कानून लागू करने की तैयारी है।

CM Mohan Yadav statement: भोपाल। मध्य प्रदेश में UCC को लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ नहीं होने चाहिए। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म का व्यक्ति हो।
इंदौर में अस्पताल के उद्घाटन के दौरान सीएम ने कहा अगर रामचंद्र नाम का व्यक्ति एक शादी करता है, तो रहीम नाम के व्यक्ति से भी एक ही शादी की उम्मीद की जानी चाहिए। उनके इस बयान को प्रदेश में जल्द UCC लागू होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
मानसून सत्र में आ सकता है UCC बिल
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार 20 जुलाई से शुरू होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में UCC बिल लाने की तैयारी कर रही है। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।
10 लाख से ज्यादा लोगों से ली गई राय
सीएम मोहन यादव ने कहा कि UCC लागू करने से पहले सरकार ने पूरे प्रदेश में लोगों की राय जानी। इसके लिए एक समिति बनाई गई, जिसने सभी 10 संभागों और 55 जिलों का दौरा किया।
समिति ने अलग-अलग धर्मों, समुदायों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से चर्चा की। इस पुरे सर्वे में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों के सुझाव लिए गए, जिसके बाद अब आगे का फैसला लिया जा रहा है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने UCC को केवल हिंदू-मुस्लिम नजरिए से देखा और इस विषय पर होने वाली सलाह-मशविरा प्रक्रिया से खुद को अलग रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भी अपना दोहरा रवैया अपनाया।
उन्होंने खा की सरकार प्रदेश में 'एक देश, एक कानून' लेन की दिशा में कार्य कर रही है। जल्द ही यहां समान नागरिक सहिंता भी लागू कर दिया जाएगा।
