Gwalior theft news: BSF जवान के घर जवान के घर लाखों की चोरी, 5 लाख का सामान लेकर फरार हुए चोर
ग्वालियर के हुरावली में बीएसएफ जवान के सूने घर में चोरी। परिवार तेरहवीं में गांव गया था, चोर 5 लाख रुपये के नकद और जेवर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।
Gwalior theft news: ग्वालियर। सिरोल के हुरावली इलाके में चोरों ने एक बीएसएफ जवान के घर में ही डाका डाल दिया। वारदात के वक्त घर पूरा खली था परिवार बड़े भाई की तेरहवीं में शामिल होने गांव गया था। इसी दौरान बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
चोरों ने मौके से नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर भी चुरा लिए, और वहां से फरार हो गए। घटना का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने घर का टूटा ताला देखा और परिवार को इसकी सूचना दी।
परिवार के गावों जाने पर हुई चोरी
पीड़ित नरेंद्र सिंह (55) बीएसएफ में कार्यरत हैं। उनका पैतृक गांव डबरा के मेहगांव में है, जबकि वे अपने परिवार के साथ हुरावली में रहते हैं।
उनके बड़े भाई का 2 जुलाई को निधन हो गया था। जिसके बाद पूरा परिवार तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। 13 जुलाई की शाम बेटे पंकज ने घर में ताला लगाया और सभी गांव के लिए रवाना हो गए।
घर लौटे तो बिखरा मिला सामान
जब पड़ोसियों ने नरेंद्र के घर का ताला टुटा देखा तो परिवार को सूचना दी। जिसके बार परिवार वापस लौटा। जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो हर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी और सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 1.80 लाख रुपये नकद, डेढ़ तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोने का फूल, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया और एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। जिसकी कुल कीमत 5 लाख से भी ज्यादा थी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बंगोली ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
