CM Mohan yadav statement: CM मोहन यादव के बयान से बढ़ी अटकलें, क्या ओरछा के जहांगीर महल का बदलने वाला है नाम?
CM Mohan yadav statement: ओरछा के ऐतिहासिक जहांगीर महल का नाम बदलने की चर्चा तेज हो गई है। CM मोहन यादव के बयान के बाद स्थानीय नेताओं ने इसका नाम 'रामराजा महल' करने की मांग उठाई है।
CM Mohan yadav statement: ओरछा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक बयान के बाद जहांगीर महल का नाम बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब स्थानीय नेताओं ने महल का नाम 'रामराजा महल' रखने की मांग भी शुरू कर दी है।
CM के एक बयान से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, दतिया में चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा पहुंचे थे। यहां उन्होंने पर्यटन विभाग के शीश महल में रात्रि विश्राम किया। इसी दौरान जिला पंचायत के CEO उन्हें जहांगीर महल के बारे में जानकारी दे रहे थे।
इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, जब जहांगीर आया ही नहीं, तो काहे का जहांगीर महल?
बस, मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नाम बदलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
स्थानीय नेताओं ने रखी नई मांग
CM की टिप्पणी के बाद स्थानीय नेताओं ने मांग उठाई कि जहांगीर महल का नाम बदलकर 'रामराजा महल' किया जाए। उनका कहना है कि महल का नाम स्थानीय इतिहास और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप होना चाहिए।
नाम बदलने पर क्या बोले मुख्यमंत्री?
जब मीडिया ने मुख्यमंत्री से सीधे पूछा कि क्या सरकार महल का नाम बदलेगी, तो उन्होंने कहा कि यह विद्वानों का काम है।
हालांकि, उनके इस जवाब को लेकर भी अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोग इसे नाम परिवर्तन के संकेत के तौर पर देख रहे हैं, जबकि आधिकारिक तौर पर सरकार की ओर से अभी कोई फैसला सामने नहीं आया है।
बढ़ी सियासी हलचल
मुख्यमंत्री के बयान के बाद ओरछा में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार इस दिशा में कोई कदम उठाती है या फिर यह मामला सिर्फ चर्चा तक ही सीमित रहता है।
