चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदतियादतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया में ड्यूटी से गांव लौट रहे नगरपालिका कर्मचारी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
1 Oct 2026
दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
दतिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत

दतिया में बुधवार रात सड़क हादसे में नगरपालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई। निचरौली गांव के रास्ते के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों के साथ रुकने के बाद गांव जा रहे थे

हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दतिया-दिनारा रोड पर रात करीब 8 बजे हुआ। मृतक की पहचान राजपुर गांव निवासी 38 वर्षीय अनिल शर्मा, पिता रामकिशन शर्मा के रूप में हुई है।

बताया गया कि अनिल बुधवार को नगरपालिका में काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में वह कुछ दोस्तों के साथ रुक गए थे। इसके बाद दोस्त की बाइक से गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान निचरौली गांव के रास्ते के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

सड़क पर घायल पड़े थे, अस्पताल में मौत

टक्कर के बाद अनिल सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस हादसे की जगह के आसपास की जानकारी जुटा रही है, ताकि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

संबंधित खबरें

दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

दतिया
14 Nov 2026
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

दतिया
26 Oct 2026
भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

दतिया
19 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे धार-आलीराजपुर के किसान, खेतों तक पहुंचेगा मां नर्मदा का जल

अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे धार-आलीराजपुर के किसान, खेतों तक पहुंचेगा मां नर्मदा का जल

12 घंटे पहले
बिरसा मुंडा के बलिदान को CM मोहन यादव ने किया नमन, जबलपुर से शुरू हुआ जनजातीय गौरव सप्ताह

बिरसा मुंडा के बलिदान को CM मोहन यादव ने किया नमन, जबलपुर से शुरू हुआ जनजातीय गौरव सप्ताह

कल
अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

कल
दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

कल
CM मोहन यादव का बड़ा औद्योगिक दांव, MP के 18 जिलों में 412 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगे उद्योग क्षेत्र

CM मोहन यादव का बड़ा औद्योगिक दांव, MP के 18 जिलों में 412 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगे उद्योग क्षेत्र

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!