चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशअमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरा बार ऐसा हुआ, जब कुछ घंटों के लिए सभी उड़ाने रोक दी गईं।

Uday Tagde
By Uday Tagde
14 Nov 2026
अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान
अमेरिका में एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, हजारों फ्लाइट्स रद्द

US Flight Crisis: अमेरिका में शुक्रवार (13 नवंबर) को हवाई यातायात व्यवस्था अचानक चरमरा गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन नेटवर्क में आई तकनीकी खराबी ने देशभर के एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रोक दिया। हालात इतने गंभीर हो गए कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को सुरक्षा के मद्देनजर सभी अमेरिकी एयरपोर्ट से विमानों की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगानी पड़ी।

शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं

करीब पांच घंटे तक चले इस संकट का असर हजारों उड़ानों पर पड़ा। FlightRadar24 के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को 8000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जबकि 10 हजार से अधिक फ्लाइट्स देरी से चलीं। शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हुई। FlightAware के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका के भीतर, वहां से आने-जाने वाली 3,200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं।

इस घटना के चलते करीब 15 लाख यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं और कई लोग घंटों तक अपनी उड़ान का इंतजार करते रहे।

अचानक FAA ने जारी किया आदेश

FAA ने शुक्रवार दोपहर 3:54 बजे (अमेरिकी पूर्वी समय) देशभर के एयरपोर्ट के लिए ग्राउंड स्टॉप का आदेश जारी किया। इसका मतलब था कि सुरक्षा कारणों से विमानों को टेकऑफ की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों के बीच संचार व्यवस्था प्रभावित होने के कारण यह फैसला लिया गया। अमेरिका में 22 एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर विमानों की आवाजाही को नियंत्रित करते हैं। ये सेंटर विमानों की निगरानी, उनके रूट और दूसरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों के साथ समन्वय का काम करते हैं।

FAA के आदेश के बाद अलग-अलग एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हो गया। जो विमान पहले से हवा में थे, उन्हें सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी गई। कुछ विमानों को उनके निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय दूसरे स्थानों पर डायवर्ट भी करना पड़ा।

ऐसे बिगड़ी पूरी व्यवस्था

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:36 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटरों के रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम में अस्थिरता आने लगी थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम्युनिकेशन नेटवर्क के स्विच और राउटर पर डेटा का दबाव बढ़ गया था। इसके चलते राउटर से मिलने वाले डेटा में गड़बड़ी आने लगी। अधिकारियों ने इसे विमान संचालन की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना।

डफी के मुताबिक, सिस्टम में आई समस्या को ठीक करने के बाद भी उड़ानों को तुरंत शुरू नहीं किया जा सकता था। पहले पूरे नेटवर्क की स्थिरता और विश्वसनीयता की जांच की गई।

8:15 बजे खुला अमेरिकी एयरस्पेस

शुक्रवार रात 8:15 बजे FAA ने देशभर में लगाए गए ग्राउंड स्टॉप को हटा दिया। इसके बाद एयरस्पेस को दोबारा खोलने और उड़ानों को धीरे-धीरे शुरू करने की अनुमति दी गई।

हालांकि, रोक हटने के बावजूद यात्रियों को तत्काल राहत नहीं मिली। कई विमानों का शेड्यूल बिगड़ चुका था। विमान और एयरलाइन क्रू अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंस गए थे। ऐसे में एयरलाइंस को नए सिरे से विमानों और कर्मचारियों की तैनाती करनी पड़ी।

डेल्टा, अमेरिकन एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस जैसी बड़ी कंपनियों की उड़ानें भी प्रभावित हुईं। एयरलाइंस ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने और यात्रा से पहले संबंधित कंपनी से संपर्क करने की सलाह दी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा असर

अमेरिका में पैदा हुए इस संकट का असर केवल घरेलू उड़ानों तक सीमित नहीं रहा। अमेरिका आने और वहां से दूसरे देशों के लिए रवाना होने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

यूरोपीय विमानन नेटवर्क और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भी अमेरिकी उड़ानों में देरी और रद्द होने की स्थिति से निपटना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने की चिंता सताने लगी।

विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि जब किसी देश के प्रमुख एयर ट्रैफिक कंट्रोल नेटवर्क में खराबी आती है, तो उसका असर दूसरे देशों के एयरपोर्ट और एयरलाइंस के शेड्यूल पर भी पड़ सकता है।

साइबर अटैक नहीं, पुराने सिस्टम पर उठे सवाल

शुरुआत में इस तकनीकी खराबी को लेकर साइबर हमले की आशंका जताई गई थी। हालांकि, अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी साइबर अटैक के संकेत नहीं मिले हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह घटना माइक्रोसॉफ्ट के वैश्विक आउटेज से भी जुड़ी नहीं थी। शुरुआती जांच में कम्युनिकेशन नेटवर्क की तकनीकी समस्या और पुराने सिस्टम पर डेटा के दबाव को इसकी वजह माना गया है।

इस घटना ने अमेरिका के पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल इंफ्रास्ट्रक्चर की कमजोरियों को फिर उजागर कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश की जरूरत है।

सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की मांग

परिवहन मंत्री सीन डफी ने कहा कि अमेरिका की एयर ट्रैफिक कंट्रोल व्यवस्था काफी पुरानी हो चुकी है। इसे आधुनिक बनाने के लिए बड़े निवेश की आवश्यकता है।

उन्होंने कांग्रेस से करीब 50 अरब डॉलर की फंडिंग उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि पुराने उपकरणों और कम्युनिकेशन नेटवर्क को नए सिस्टम से बदला जा सके।

अमेरिका में इससे पहले भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की तकनीकी खामियों को लेकर चिंता जताई जाती रही है। जनवरी 2023 में FAA के NOTAM सिस्टम में खराबी के कारण देशभर में घरेलू उड़ानों के टेकऑफ पर रोक लगानी पड़ी थी।

9/11 के बाद दूसरी बार देशभर में उड़ानों पर रोक

11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद अमेरिका ने पहली बार देशभर में विमानों की उड़ानों पर व्यापक रोक लगाई थी। इसके बाद जनवरी 2023 में FAA के सिस्टम में खराबी के कारण भी उड़ानें रोकी गई थीं।

नवंबर 2026 की यह घटना एक बार फिर अमेरिकी विमानन व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। हालांकि, इस बार किसी आतंकी हमले या साइबर अटैक की पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित खबरें

शेख हसीना की सत्ता में वापसी की तैयारी! बोलीं- जनता ने चाहा तो फिर बनूंगी प्रधानमंत्री

शेख हसीना की सत्ता में वापसी की तैयारी! बोलीं- जनता ने चाहा तो फिर बनूंगी प्रधानमंत्री

विदेश
13 Nov 2026
नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! PM बनने से रोकने के लिए संसद में स्पेशल बिल पेश, भ्रष्टाचार के आरोपी नहीं बन सकेंगे प्रधानमंत्री

नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! PM बनने से रोकने के लिए संसद में स्पेशल बिल पेश, भ्रष्टाचार के आरोपी नहीं बन सकेंगे प्रधानमंत्री

विदेश
12 Nov 2026
शेख हसीना की बढ़ीं मुश्किलें, बांग्लादेश वापसी पर होगी फांसी? सरकारी वकील ने दिया बड़ा बयान

शेख हसीना की बढ़ीं मुश्किलें, बांग्लादेश वापसी पर होगी फांसी? सरकारी वकील ने दिया बड़ा बयान

विदेश
11 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

22 मिनट पहले
दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

4 घंटे पहले
CM मोहन यादव का बड़ा औद्योगिक दांव, MP के 18 जिलों में 412 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगे उद्योग क्षेत्र

CM मोहन यादव का बड़ा औद्योगिक दांव, MP के 18 जिलों में 412 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगे उद्योग क्षेत्र

6 घंटे पहले
ग्वालियर: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में घोड़ी की मौत, पशुपालक सम्मेलन में हुआ हादसा, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ग्वालियर: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में घोड़ी की मौत, पशुपालक सम्मेलन में हुआ हादसा, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

6 घंटे पहले
ग्वालियर: ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट; रिहायसी इलाके के नजदीक हादसा

ग्वालियर: ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट; रिहायसी इलाके के नजदीक हादसा

7 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!