चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदतियाकेंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार देर रात दतिया पहुंचीं। उन्होंने पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
26 Oct 2026
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात
मंदिर परिसर में सुरक्षा बल तैनात रहा

Sonal Shah Visits Datia: मध्य प्रदेश के दतिया में रविवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं। उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और देश व परिवार की समृद्धि की कामना की। सोनल शाह के दौरे की पूर्व सूचना नहीं होने के कारण कम समय में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था करनी पड़ी।

वीआईपी दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था सख्त

सोनल शाह के पीतांबरा पीठ पहुंचने के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा बल तैनात रहा। वीआईपी विजिट को देखते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित की गई। दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो बनाने पर सख्त पाबंदी रही। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी परिसर से दूर रखा गया।

संस्कृत विद्यालय में विद्यार्थियों को परोसा भोजन

धार्मिक दर्शन के बाद सोनल शाह संस्कृत विद्यालय भी पहुंचीं। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। उनका यह दौरा निजी और धार्मिक बताया गया। कार्यक्रम को लेकर न तो कोई सरकारी आयोजन तय था और न ही पहले से सार्वजनिक सूचना दी गई थी।

अचानक दौरे से करनी पड़ी व्यवस्था

दौरे की पूर्व जानकारी नहीं होने के कारण प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों को कम समय में इंतजाम करने पड़े। वीआईपी विजिट के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित रही, जिससे कुछ लोगों को दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा।

संबंधित खबरें

भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

दतिया
19 Oct 2026
दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया BJP जिलाध्यक्ष की पहल: होर्डिंग-बैनर के खर्च से होगी गौ सेवा, कहा- मैं भटकूं तो राह दिखाना

दतिया
12 Oct 2026
दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, नगरपालिका कर्मचारी की मौत; ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

दतिया, हादसा
1 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

32 मिनट पहले
MP BJP सोशल मीडिया कार्यशाला 26 को, सुयश त्यागी बोले- पदाधिकारियों में बेहतर तालमेल पर रहेगा जोर

MP BJP सोशल मीडिया कार्यशाला 26 को, सुयश त्यागी बोले- पदाधिकारियों में बेहतर तालमेल पर रहेगा जोर

कल
1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली से क्यों परेशान हैं कारोबारी? जानिए तारीख बदलने की वजह

1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली से क्यों परेशान हैं कारोबारी? जानिए तारीख बदलने की वजह

कल
CM मोहन यादव ने राज्यपाल को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, किसानों और युवाओं पर रहेगा फोकस

CM मोहन यादव ने राज्यपाल को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी, किसानों और युवाओं पर रहेगा फोकस

कल
IND vs NZ: न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत, तिलक-नीतीश की जोड़ी ने जिताया हारा हुआ मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड पर भारत की शानदार जीत, तिलक-नीतीश की जोड़ी ने जिताया हारा हुआ मैच

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!