चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरअचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी, लिखा- समय पर वेतन नहीं मिलता, नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी

अचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी, लिखा- समय पर वेतन नहीं मिलता, नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से रुपयों के साथ भक्तों की दर्दभरी अर्जियां भी मिलीं। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने समय पर वेतन और बोनस नहीं मिलने की शिकायत बाबा से की।

Uday Tagde
By Uday Tagde
26 Nov 2026
अचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी, लिखा- समय पर वेतन नहीं मिलता, नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी
अचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी

Gwalior News: ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की आस्था के साथ उनकी परेशानियां और उम्मीदें भी दानपेटी से बाहर आई हैं। मंदिर की दानपेटियों की गिनती के दौरान रुपए-पैसों के साथ कई ऐसी पर्चियां मिलीं, जिनमें भक्तों ने अपनी समस्याएं लिखकर भगवान से न्याय की गुहार लगाई है। इनमें जेएएच कैंपस स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों की शिकायत भी शामिल है। कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने, बोनस अटकने और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दिए जाने की बात लिखी है।

कर्मचारियों ने अपनी अर्जी में बताया कि वे एजाइल सिक्योरिटी लिमिटेड कंपनी के माध्यम से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में काम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी नियमित रूप से वेतन का भुगतान नहीं करती। हर महीने का वेतन अगले महीने की 25 तारीख को दिया जाता है। इतना ही नहीं, सभी कर्मचारियों को एक साथ वेतन मिलने के बजाय अलग-अलग समय पर भुगतान किया जाता है।

10 हजार रुपए में परिवार चलाना मुश्किल

कर्मचारियों ने अपनी परेशानी बताते हुए लिखा कि उन्हें करीब 10 हजार रुपए महीने में परिवार का खर्च चलाना पड़ता है। महंगाई के दौर में इतनी कम आय और वेतन मिलने में देरी के कारण घर का बजट बिगड़ जाता है। त्योहारों के समय भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अर्जी में कर्मचारियों ने सीएल बोनस नहीं मिलने की शिकायत भी की है। उनका कहना है कि जब वेतन और बोनस को लेकर कंपनी के सामने अपनी बात रखते हैं, तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों ने बाबा अचलेश्वर से उनकी समस्या दूर कराने और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होने की प्रार्थना की है।

श्रम विभाग पर भी लगाए आरोप

कर्मचारियों ने अपनी अर्जी में श्रम विभाग के अधिकारियों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि जब वे अपनी शिकायत लेकर विभाग पहुंचते हैं, तो शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने के बजाय उसका नाम कंपनी को बता दिया जाता है। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को नौकरी से हटाने का दबाव बनाया जाता है।

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के अधीक्षक और डीन से शिकायत करने या हड़ताल की बात उठाने पर भी नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं पर सुनवाई नहीं हुई। इसी उम्मीद में उन्होंने अपनी फरियाद बाबा अचलेश्वर के दरबार में रखी है।

दानपेटी से निकला 120 साल पुराना चांदी का सिक्का

दानपेटी की गिनती के दौरान कर्मचारियों की शिकायतों के अलावा कुछ ऐसी चीजें भी मिलीं, जिन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों को हैरान कर दिया। इनमें करीब 120 साल पुराना चांदी का सिक्का और अमेरिका के दो डॉलर शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के नाग-नागिन के जोड़े भी मिले हैं।

माना जा रहा है कि चांदी का पुराना सिक्का किसी भक्त ने पारिवारिक धरोहर या पुरखों की निशानी के रूप में भगवान को अर्पित किया होगा। वहीं, अमेरिकी डॉलर किसी विदेशी भक्त की श्रद्धा से जुड़ा हो सकता है।

किसी ने सरकारी नौकरी तो किसी ने मांगा संतान सुख

दानपेटी में मिली पर्चियों में भक्तों की अलग-अलग मनोकामनाएं भी सामने आई हैं। किसी ने सरकारी नौकरी पाने की इच्छा जताई, तो किसी ने संतान सुख के लिए बाबा से प्रार्थना की। एक भक्त ने पुलिस की वर्दी पहनने का सपना पूरा होने की कामना की, जबकि दूसरे ने केंद्र सरकार में लेवल-4 की नौकरी मिलने की मन्नत मांगी।

एक महिला ने अपनी अर्जी में संतान नहीं होने के कारण पारिवारिक परेशानियों का जिक्र किया और बाबा से गोद भरने की प्रार्थना की। वहीं, एक अन्य भक्त ने प्रेम में मिलन और मन को सकारात्मक बनाए रखने की शक्ति मांगी।

तीन महीने बाद खोली गईं दानपेटियां

मंदिर के कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल के मुताबिक, चुनाव के चलते करीब तीन महीने बाद मंदिर की दानपेटियां खोली गई हैं। फिलहाल दान में मिली रकम की गिनती जारी है। अब तक करीब 6 लाख रुपए गिने जा चुके हैं। सभी पेटियों की गिनती पूरी होने के बाद ही कुल राशि का पता चल सकेगा।

गोयल ने बताया कि दानपेटियों से चांदी के नाग-नागिन के जोड़े, दो अमेरिकी डॉलर, कई साल पुराना चांदी का सिक्का और भक्तों की अलग-अलग मनोकामनाओं वाली पर्चियां भी मिली हैं।

अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली ये अर्जियां बताती हैं कि भक्त यहां सिर्फ पूजा और मन्नत मांगने नहीं आते, बल्कि अपनी जिंदगी की परेशानियां और उम्मीदें भी बाबा के सामने रखते हैं।

संबंधित खबरें

ग्वालियर में जहर खाने से छात्रा की मौत, शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम

ग्वालियर में जहर खाने से छात्रा की मौत, शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम

ग्वालियर
26 Nov 2026
ग्वालियर: 200 रुपए खर्च करने पर पिता ने डांटा तो घर छोड़ गई बच्ची, 7 दिन बाद आगरा में मिली 10 साल की मासूम

ग्वालियर: 200 रुपए खर्च करने पर पिता ने डांटा तो घर छोड़ गई बच्ची, 7 दिन बाद आगरा में मिली 10 साल की मासूम

ग्वालियर
25 Nov 2026
ग्वालियर में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सीजन की सबसे सर्द रात में 10.8°C पहुंचा पारा; सुबह धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार

ग्वालियर में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सीजन की सबसे सर्द रात में 10.8°C पहुंचा पारा; सुबह धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार

ग्वालियर
25 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

अचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी, लिखा- समय पर वेतन नहीं मिलता, नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी

अचलेश्वर महादेव की दानपेटी में मिली कर्मचारियों की अर्जी, लिखा- समय पर वेतन नहीं मिलता, नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी

28 मिनट पहले
संविधान दिवस पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 100 बार बदली संविधान की मूल भावना; 90 से ज्यादा सरकारें गिराईं

संविधान दिवस पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को घेरा, बोले- 100 बार बदली संविधान की मूल भावना; 90 से ज्यादा सरकारें गिराईं

1 घंटा पहले
ग्वालियर में जहर खाने से छात्रा की मौत, शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम

ग्वालियर में जहर खाने से छात्रा की मौत, शादी का दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम

2 घंटे पहले
महाकाल की नगरी में चारों शंकराचार्यों का होगा स्थायी निवास, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

महाकाल की नगरी में चारों शंकराचार्यों का होगा स्थायी निवास, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

2 घंटे पहले
मुरैना में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का छापा, डेयरी से 70 किलो पनीर और पामोलिन तेल जब्त

मुरैना में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का छापा, डेयरी से 70 किलो पनीर और पामोलिन तेल जब्त

3 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!