चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

ग्वालियर के हजीरा सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी ने ड्यूटी डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
16 Nov 2026
ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज
 डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

Gwalior News: ग्वालियर के हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि 12 नवंबर की रात किशोरी सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची थी। इसी दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब किशोरी ने विरोध किया तो जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

किशोरी ने परिजनों को बताई घटना

घटना के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर डॉ. सुरेंद्र शाक्य के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

सीने में दर्द होने पर अस्पताल पहुंची थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, किशोरी हजीरा क्षेत्र के आरा मिल इलाके में एसबीआई शाखा के पास रहती है। 12 नवंबर की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे घबराहट होने के साथ सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन रात करीब एक बजे उसे हजीरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

किशोरी को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कक्ष क्रमांक 22 में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। किशोरी ने डॉक्टर की इस कथित हरकत का विरोध किया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

संबंधित खबरें

ग्वालियर: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में घोड़ी की मौत, पशुपालक सम्मेलन में हुआ हादसा, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ग्वालियर: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में घोड़ी की मौत, पशुपालक सम्मेलन में हुआ हादसा, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

ग्वालियर
14 Nov 2026
ग्वालियर: ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट; रिहायसी इलाके के नजदीक हादसा

ग्वालियर: ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में हुआ विस्फोट; रिहायसी इलाके के नजदीक हादसा

ग्वालियर
14 Nov 2026
ग्वालियर: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

ग्वालियर: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

ग्वालियर
13 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

ग्वालियर में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी नाबालिग, FIR दर्ज

17 मिनट पहले
अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे धार-आलीराजपुर के किसान, खेतों तक पहुंचेगा मां नर्मदा का जल

अब बारिश पर निर्भर नहीं रहेंगे धार-आलीराजपुर के किसान, खेतों तक पहुंचेगा मां नर्मदा का जल

20 घंटे पहले
बिरसा मुंडा के बलिदान को CM मोहन यादव ने किया नमन, जबलपुर से शुरू हुआ जनजातीय गौरव सप्ताह

बिरसा मुंडा के बलिदान को CM मोहन यादव ने किया नमन, जबलपुर से शुरू हुआ जनजातीय गौरव सप्ताह

कल
अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी: 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; लाखों यात्री परेशान

कल
दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!