चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर में श्रीराम के वीडियो देखने पर भड़का पति! ‘महाकाल का वीडियो देख’ कहकर पत्नी पर तलवार से किया जानलेवा हमला

ग्वालियर में श्रीराम के वीडियो देखने पर भड़का पति! ‘महाकाल का वीडियो देख’ कहकर पत्नी पर तलवार से किया जानलेवा हमला

ग्वालियर में श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को महाकाल के वीडियो देखने के लिए कहा और बहस बढ़ने पर तलवार से हमला कर दिया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
29 Oct 2026
ग्वालियर में श्रीराम के वीडियो देखने पर भड़का पति! ‘महाकाल का वीडियो देख’ कहकर पत्नी पर तलवार से किया जानलेवा हमला
ग्वालियर में पत्नी पर तलवार से हमला (Ai तस्वीर)

Gwalior News: ग्वालियर में धार्मिक वीडियो देखने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। हजीरा थाना क्षेत्र के बड़ागेट कांचमिल इलाके में पति पर अपनी पत्नी के ऊपर तलवार से हमला करने का आरोप है। हमले में महिला के सिर, हाथ, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

श्रीराम के वीडियो देखने पर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 11:30 बजे की है। बड़ागेट कांचमिल निवासी 36 वर्षीय रीतू तोमर अपनी बच्ची के साथ कमरे में मोबाइल पर भगवान श्रीराम के वीडियो देख रही थीं। इसी दौरान उनका 38 वर्षीय पति करनवीर उर्फ करू सिंह तोमर वहां पहुंचा।

जान बचाने घर से बाहर भागी महिला

पीड़िता के मुताबिक, तलवार लेकर आए पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी और सिर तथा हाथ पर कई वार किए। महिला की कलाई पर गहरी चोट आई। जान बचाने के लिए वह घर से बाहर भागी, लेकिन आरोपी पति ने पीछा करते हुए उसकी गर्दन और घुटने के ऊपर भी तलवार से हमला कर दिया।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद हजीरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबरें

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: न्यायालय में आज प्रतिमा देवी के होंगे बयान, समझौते पर हस्ताक्षर को बताया था फर्जी

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: न्यायालय में आज प्रतिमा देवी के होंगे बयान, समझौते पर हस्ताक्षर को बताया था फर्जी

ग्वालियर
29 Oct 2026
ग्वालियर में धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत पहली सजा, अमन शाह को 4 साल की जेल,  धर्म बदलकर शादी का बना रहा था दबाव

ग्वालियर में धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत पहली सजा, अमन शाह को 4 साल की जेल, धर्म बदलकर शादी का बना रहा था दबाव

ग्वालियर
29 Oct 2026
गाड़ी पार्क करने गया पति, पत्नि दूसरे युवक की बाइक पर फुर्र! CCTV से हुआ खुलासा, 20 दिन बाद मिलने पर बोली- रास्ता भटक गई थी

गाड़ी पार्क करने गया पति, पत्नि दूसरे युवक की बाइक पर फुर्र! CCTV से हुआ खुलासा, 20 दिन बाद मिलने पर बोली- रास्ता भटक गई थी

ग्वालियर
28 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: न्यायालय में आज प्रतिमा देवी के होंगे बयान, समझौते पर हस्ताक्षर को बताया था फर्जी

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद: न्यायालय में आज प्रतिमा देवी के होंगे बयान, समझौते पर हस्ताक्षर को बताया था फर्जी

21 मिनट पहले
ग्वालियर में धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत पहली सजा, अमन शाह को 4 साल की जेल,  धर्म बदलकर शादी का बना रहा था दबाव

ग्वालियर में धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत पहली सजा, अमन शाह को 4 साल की जेल, धर्म बदलकर शादी का बना रहा था दबाव

1 घंटा पहले
ग्वालियर में श्रीराम के वीडियो देखने पर भड़का पति! ‘महाकाल का वीडियो देख’ कहकर पत्नी पर तलवार से किया जानलेवा हमला

ग्वालियर में श्रीराम के वीडियो देखने पर भड़का पति! ‘महाकाल का वीडियो देख’ कहकर पत्नी पर तलवार से किया जानलेवा हमला

2 घंटे पहले
इंदौर, भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी! CM मोहन यादव ने अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में जारी किया 30,000 एकड़ का मास्टर प्लान

इंदौर, भोपाल और उज्जैन बनेंगे मेट्रोपॉलिटन सिटी! CM मोहन यादव ने अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में जारी किया 30,000 एकड़ का मास्टर प्लान

17 घंटे पहले
किसानों की फसल और वन्यजीवों की सुरक्षा पर जोर, शाजापुर रेस्क्यू अभियान देखने पहुंचे CM मोहन यादव

किसानों की फसल और वन्यजीवों की सुरक्षा पर जोर, शाजापुर रेस्क्यू अभियान देखने पहुंचे CM मोहन यादव

19 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!