चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर के मदरसे में बाल आयोग का औचक निरीक्षण, 24 बच्चे मिले; स्कूल में नाम दर्ज, जाते एक भी नहीं!

ग्वालियर के मदरसे में बाल आयोग का औचक निरीक्षण, 24 बच्चे मिले; स्कूल में नाम दर्ज, जाते एक भी नहीं!

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित मदरसा ए दारुल उल कुरान में बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने औचक निरीक्षण किया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
24 Oct 2026
ग्वालियर के मदरसे में बाल आयोग का औचक निरीक्षण, 24 बच्चे मिले; स्कूल में नाम दर्ज, जाते एक भी नहीं!
मदरसे में बाल आयोग का औचक निरीक्षण

Gwalior Madrasa Inspection: ग्वालियर में मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने एक मदरसे का औचक निरीक्षण किया। झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित ‘मदरसा ए दारुल उल कुरान’ में निरीक्षण के दौरान 8 नाबालिग बच्चियां और 16 बच्चे मिले। मदरसे में बच्चों की पढ़ाई और व्यवस्थाओं को लेकर कई खामियां सामने आईं।

आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचीं। मदरसा अंजुमन इस्लाहे मुआशरा समिति द्वारा संचालित किया जाता है।

मदरसे में मिले 24 बच्चे

निरीक्षण के दौरान मदरसे में 8 बच्चियां और 16 बच्चे मौजूद मिले। अधिकारियों को बताया गया कि यहां 15 बच्चियां और 42 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। इस तरह कुल 57 बच्चों के पंजीयन की जानकारी दी गई।

रजिस्ट्रेशन के बावजूद स्कूल नहीं जा रहे थे बच्चे

निरीक्षण में सामने आया कि कोई भी बच्चा नियमित स्कूली शिक्षा प्राप्त करता हुआ नहीं मिला। बच्चों ने बताया कि उनका नाम स्कूल में दर्ज है, लेकिन वे स्कूल नहीं जाते हैं। इस पर आयोग ने बच्चों के स्कूल रजिस्ट्रेशन की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह पता लगाने को कहा गया कि बच्चों का नाम किन स्कूलों में दर्ज है और वे वहां पढ़ने क्यों नहीं जा रहे हैं।

बच्चों को CWC की निगरानी में सौंपा

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को देखते हुए आयोग ने मदरसे में मौजूद बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) की निगरानी में सौंप दिया। इसके साथ ही मदरसे के संचालन और वहां की व्यवस्थाओं की जांच भी शुरू कर दी गई है। आयोग की कार्रवाई के बाद अब मदरसे में बच्चों की शिक्षा, पंजीयन और देखरेख से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

 

संबंधित खबरें

गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे से नाराज हाई कोर्ट: गुना SP को लगाई फटकार, पूछा- 133 मामलों में सिर्फ 14 FIR क्यों?

गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे से नाराज हाई कोर्ट: गुना SP को लगाई फटकार, पूछा- 133 मामलों में सिर्फ 14 FIR क्यों?

ग्वालियर
24 Oct 2026
ग्वालियर में छात्रा से दुष्कर्म: वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR

ग्वालियर में छात्रा से दुष्कर्म: वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR

ग्वालियर
23 Oct 2026
UP निवासी का ग्वालियर से अपहरण; लेनदेन विवाद की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP निवासी का ग्वालियर से अपहरण; लेनदेन विवाद की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्वालियर
23 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर के मदरसे में बाल आयोग का औचक निरीक्षण, 24 बच्चे मिले; स्कूल में नाम दर्ज, जाते एक भी नहीं!

ग्वालियर के मदरसे में बाल आयोग का औचक निरीक्षण, 24 बच्चे मिले; स्कूल में नाम दर्ज, जाते एक भी नहीं!

1 घंटा पहले
गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे से नाराज हाई कोर्ट: गुना SP को लगाई फटकार, पूछा- 133 मामलों में सिर्फ 14 FIR क्यों?

गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जे से नाराज हाई कोर्ट: गुना SP को लगाई फटकार, पूछा- 133 मामलों में सिर्फ 14 FIR क्यों?

1 घंटा पहले
ग्वालियर में छात्रा से दुष्कर्म: वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR

ग्वालियर में छात्रा से दुष्कर्म: वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट में FIR

18 घंटे पहले
UP निवासी का ग्वालियर से अपहरण; लेनदेन विवाद की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया केस

UP निवासी का ग्वालियर से अपहरण; लेनदेन विवाद की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया केस

18 घंटे पहले
IND vs NZ: दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

IND vs NZ: दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

19 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!