MP UCC Bill pass: MP विधानसभा में UCC बिल हुआ पास; CM मोहन यादव ने लगाए जय श्री राम के नारे
MP UCC Bill pass: MP विधानसभा में UCC पर जमकर हंगामा हुआ। CM मोहन यादव ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए, विपक्ष पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया और कहा कि अब एक संविधान से मध्य प्रदेश चलेगा।
MP UCC Bill pass: भोपाल। मानसून सत्र के दूसरे दिन एमपी विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच सरकार ने यूसीसी समेत सभी विधेयकों को पारित करा लिया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में 'जय श्रीराम' के नारे लगाए और विपक्ष पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया।
CM बोले- जो हिंदू हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा
सदन में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष बेवजह यूसीसी का विरोध कर रहा है।
सीएम मोहन यादव- आप लोग मुस्लिम तुष्टिकरण बंद कर दीजिए। जो हिंदू हित की बात करेगा, वही इस देश पर राज करेगा। राम से रहीम तक, रविंदर से रॉबिन तक, अमर से एंथोनी और अकबर तक। अब देश एक ही संविधान से चलेगा।
अब भेदभाव खत्म होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होगा और किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि गोवा, उत्तराखंड और असम के बाद अब मध्य प्रदेश भी उन राज्यों में शामिल होगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।
दो बेटों को अलग-अलग नजर से क्यों देखें?
अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा- हम अपने दो बेटों को अलग-अलग नजरिए से क्यों देखें? सभी के लिए एक जैसा कानून होना चाहिए। विपक्ष के खाने के दांत अलग हैं और दिखाने के अलग। घर की माताएं और बहनें भी उन्हें माफ नहीं करेंगी।
यूसीसी से खत्म होगी लैंगिक असमानता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूसीसी का मकसद महिलाओं को बराबरी का अधिकार देना और लैंगिक भेदभाव खत्म करना है।
उन्होंने कहा कि संविधान की बात करने वालों को यूसीसी का विरोध नहीं करना चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने याद दिलाया कि 1969 में कांग्रेस सरकार ने भी कृषि भूमि के बंटवारे में समान कानून लागू किया था।
विपक्ष के विरोध के बीच पास हुए सभी विधेयक
सदन में विपक्ष ने यूसीसी का लगातार विरोध किया और हंगामा भी किया। इसके बावजूद सरकार ने यूसीसी सहित सभी विधेयकों को मंजूरी दिला दी।
