Chambalkichugli.com

MP Big News : दीवार तोड़कर भागे 6 ‘खतरनाक’ नाबालिग, बाल सुधार गृह से फिर आई चौंकाने वाली खबर

MP Big News

MP Big News : खंडवा जिले के बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। गुरुवार सुबह 6 बाल अपचारी बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए। ये सभी नाबालिग गंभीर अपराधों, विशेष रूप से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामलों में बाल संप्रेषण गृह में बंद थे। दीवार तोड़कर भागे बाल अपचारी जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है। बाल अपचारियों ने रात में योजना बनाकर बाथरूम की दीवार तोड़ फरार हो गए। कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी सुबह मिली। फरार हुए 6 नाबालिगों में से 5 खरगोन जिले से और 1 बुरहानपुर का निवासी है। 6 महीने में दूसरी बड़ी चूक यह कोई पहली घटना नहीं है। मात्र छह महीने पहले भी इसी बाल संप्रेषण गृह से 5 नाबालिग दीवार तोड़कर फरार हो गए थे। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हैरानी की बात है बाल संप्रेषण गृह में दीवारें इतनी कमजोर हैं कि बार-बार तोड़ी जा रही हैं । घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा कोतवाली पुलिस, सीएसपी और एसडीएम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। प्राथमिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर दो प्रहरियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की टीमें फरार बाल अपचारियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। READ MORE: हजारों युवाओं की नौकरी पर संकट? इस मामले में हाईकोर्ट ने मांगा दो हफ्ते में जवाब

MP Government Teacher Jobs : हजारों युवाओं की नौकरी पर संकट? इस मामले में हाईकोर्ट ने मांगा दो हफ्ते में जवाब

MP Government Teacher Jobs

MP Government Teacher Jobs : जबलपुर। माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक के 10 हजार पदों पर भर्ती को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य शासन, शिक्षा विभाग और डीपीआई (DPI) को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी से दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। यह मामला भर्ती नियम 2024 के नियम 12.4 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने से जुड़ा है। इस नियम के तहत आरक्षित वर्ग के मेरिटोरियस अभ्यर्थियों को अनारक्षित कोटे में शामिल करने से रोका गया है, जिससे कई योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया। क्या है मामला? याचिका में कहा गया है कि पात्रता परीक्षा पास करने के बाद भर्ती नियमों में बदलाव कर दिए गए, जिससे हजारों उम्मीदवारों के भविष्य पर असर पड़ा है। नियम 12.4 के अनुसार 90% से कम अंक लाने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार अनारक्षित वर्ग में नियुक्ति के पात्र नहीं होंगे। भले ही उनकी मेरिट अनारक्षित वर्ग में चयन के योग्य हो। इस दिन होगी कोर्ट की अगली सुनवाई हाईकोर्ट ने याचिका के साथ दाखिल स्टे आवेदन पर भी नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 11 नवंबर को निर्धारित की गई है। READ MORE: ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Lokayukta Raid: MP में छिपा बैठा एक और ‘धन कुबेर’? इनके घर पर लोकायुक्त की बड़ी छापेमारी

Lokayukta Raid

Lokayukta Raid: लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के खिलाफ बड़ी छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई पूर्व आरटीओ आरक्षक के खिलाफ हुई हालिया रेड के बाद लोकायुक्त द्वारा दूसरी बड़ी जांच मानी जा रही है। लोकायुक्त की टीम जीपी मेहरा (GP Mehra) के मणिपुरम स्थित आवास समेत अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई गाड़ियों से अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आखिर क्या हैं आरोप ? (Lokayukta Raid) लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार मेहरा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार किया। अवैध संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में लोकायुक्त ने जांच के लिए अपनी टीम भेजी है। लोकायुक्त की ओर से छापेमारी के दौरान कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि यह मामला पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma) के भ्रष्टाचार के मामले से भी बड़ा हो सकता है। READ MORE : ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Datia News: 15 साल की छात्रा से प्रिंसिपल की अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Datia News

Datia News: दतिया जिले के सर्वोदय स्कूल के प्रिंसिपल पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 सितंबर की है। सुबह लगभग 11 बजे छात्रा स्कूल के ग्राउंड में मौजूद थी, तभी स्कूल के प्रिंसिपल किशुनलाल कुशवाहा वहां पहुंचे । अभद्र भाषा में बातें करते हुए बोले – “तुम सबको टाइम देती हो, कभी मुझे भी दिया करो। जब हम बुलाएं तो हमारे पास आया करो।” इतना कहकर उन्होंने छात्रा के कंधे पर गलत नीयत से हाथ रख दिया। डर के कारण नहीं बताई बात घटना के समय छात्रा डर गई। किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं 8 अक्टूबर को उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया, जिसके बाद वे उसे लेकर कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस ने दर्ज किया मामला थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। घटना सामने आने के बाद सर्वोदय स्कूल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। समाज में ऐसी घटनाएं शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। READ MORE: 20 या 21 अक्टूबर? इस बार दीपावली की तारीख को लेकर मचा घमासान, जानिए क्या बोले काशी के पंडित…

OBC Reservation: ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Delhi Firecracker Ban Update

OBC Reservation: मध्य प्रदेश में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को 27 फीसदी आरक्षण दिए जाने के मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टाल दी गई है। पहले यह सुनवाई 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी, जिसे स्थगित कर 9 अक्टूबर किया गया था। अब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा समय की मांग के बाद अदालत ने सुनवाई को नवंबर के पहले सप्ताह तक के लिए टाल दिया है। इस वजह से मांगा वक्त सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत में कहा कि इस मुद्दे में कई तकनीकी पक्ष हैं, जिन्हें ठीक से समझने के लिए समय चाहिए। कोर्ट ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई नवंबर के पहले हफ्ते में करने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मुद्दे पर नोटिस जारी कर चुका है। कांग्रेस ने उठाए सवाल ओबीसी आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि सरकार जानबूझकर मामले को टाल रही है। साथ ही ओबीसी समुदाय को गुमराह कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “हमारी सरकार का रुख साफ है, हम ओबीसी को 27% आरक्षण देने के अपने स्टैंड पर कायम हैं।” READ MORE: ‘मेरे साथ उन्होंने…’, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर महिला का गंभीर आरोप

Shivpuri News: ट्रक के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, शिवपुरी बदरवास के पास ट्रक पलटा

mp accident

Shivpuri News: शिवपुरी के बदरवास थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। गुना से शिवपुरी की ओर टमाटर लेकर जा रहा एक ट्रक, स्काई लाइन होटल के पास प्याज से भरे दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टमाटर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक श्यामू यादव केबिन में फंस गए। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। घायल चालक को तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है । आखिर कैसे पलटा ट्रक (Shivpuri News) श्यामू यादव ने बताया कि यह दुर्घटना ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बदरवास पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से ट्रकों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है । इस हादसे ने कुछ समय के लिए एनएच-46 पर यातायात बाधित कर दिया था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई । READ MORE: जबलपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट इस तारीख से भरेगी उड़ान

Diwali Date 2025: 20 या 21 अक्टूबर? इस बार दीपावली की तारीख को लेकर मचा घमासान, जानिए क्या बोले काशी के पंडित…

Diwali Date 2025

Diwali Date 2025: रोशनी के त्योहार दिवाली 2025 को लेकर देशभर में असमंजस की स्थिति है। अलग-अलग कैलेंडर में अलग-अलग तारीखें होने के कारण लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 अक्टूबर को… ज्योतिषाचार्य पं. सुभाष पांडेय ने बताया: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर पंडित सुभाष पांडेय ने इस संबंध में शास्त्रीय आधार पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को सुबह 5:53 बजे तक रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही अमावस्या अगले दिन तक चल रही हो, लेकिन दीपावली की पूजा निशा काल और प्रदोष काल में की जाती है, जो इस बार 20 अक्टूबर को ही उपलब्ध है। शास्त्रों के अनुसार कब मनाएं दीपावली? पं. पांडेय के अनुसार 20 अक्टूबर की रात को अमावस्या तिथि पूरे निशा काल तक रहेगी। साथ ही प्रदोष काल भी इसी दिन उपलब्ध है। 21 अक्टूबर को अमावस्या तीन प्रहर तक ही है। उस दिन प्रतिपदा साढ़े तीन प्रहर तक रहने के कारण प्रदोष काल में अमावस्या नहीं रह पाएगी। इसलिए 21 अक्टूबर को दीपावली मनाना शास्त्रसम्मत नहीं है। लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त: शाम 7:12 बजे से रात 8:40 बजे रात 9:10 बजे से 10:15 बजे READ MORE: जबलपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट इस तारीख से भरेगी उड़ान

Jabalpur Delhi Flight: जबलपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट इस तारीख से भरेगी उड़ान

Jabalpur Delhi Flight

Jabalpur Delhi Flight: जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर से देश की राजधानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस जबलपुर से दिल्ली के लिए अपनी एक और नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह नई सेवा 26 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होगी। यात्रियों को मिलेगी राहत (Jabalpur Delhi Flight) एयरलाइंस कंपनी द्वारा हाल ही में कराए गए सर्वे के अनुसार, जबलपुर-दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी को देखते हुए कंपनी ने नई उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। नई फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्रियों को अब रोजाना दो फ्लाइट्स की सुविधा मिलेगी। यात्रियों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिजनेस, एजुकेशन या मेडिकल कारणों से नियमित रूप से दिल्ली की यात्रा करते हैं। READ MORE: 2024 में पुलिस सुरक्षा में हुई थी शादी, अब प्रेग्नेंट महिला का शॉकिंग अपहरण, जानिए पूरा मामला…

Gwalior News: 2024 में पुलिस सुरक्षा में हुई थी शादी, अब प्रेग्नेंट महिला का शॉकिंग अपहरण, जानिए पूरा मामला…

Gwalior News

Gwalior News: ग्वालियर जिले के गुर्जा गांव में बुधवार देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई। बदमाशों ने फायरिंग कर गर्भवती महिला का अपहरण किया। उसके ससुराल वालों को बंदूक की बटों से पीटा। इस हमले में महिला के ससुर, सास, दादी और चचिया समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें यह घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। अपहरण की शिकार महिला 20 वर्षीय अंजू उर्फ रीना है, जो गिर्राज गुर्जर की पत्नी और श्योपुर जिले की रहने वाली है। अंजू की शादी 2024 में पुलिस सुरक्षा के बीच हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले अंजू का संबंध योगी उर्फ योगेंद्र गुर्जर नाम के बदमाश से था, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया। गुर्जर गिरोह ने किया अपहरण योगी और उसके करीब 15 से ज्यादा गुंडे बुधवार रात गुर्जा गांव में घुसे। वे गिर्राज के घर में घुसकर अंजू का अपहरण कर फरार हो गए। जब गिर्राज और परिवार वालों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें लाठियों और बंदूक की बटों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान गांव के लोगों ने मदद के लिए आने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग की। योगी की तलाश जारी योगेंद्र गुर्जर मुरैना और श्योपुर जिले का 15 हजार का इनामी अपराधी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने कई टीमें बनाकर योगी और उसके साथियों की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने अपहरण और हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। READ MORE : तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल है गैरकानूनी? स्विमिंग ड्रेस विवाद ने खोले झंडे से जुड़े नियम…

Indian Flag Controversy: तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल है गैरकानूनी? स्विमिंग ड्रेस विवाद ने खोले झंडे से जुड़े नियम…

Tricolor Rules India

 Indian Flag Controversy: भारत में तिरंगा गर्व, देशभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है। कहीं भी तिरंगा लहराता दिखे, तो भारतीयों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना उमड़ पड़ती है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में ही झंडे का अपमान कर बैठते हैं। इसका नतीजा उन्हें कानूनी मुश्किलों के रूप में भुगतना पड़ता है। क्या है स्विमिंग ड्रेस विवाद ( Indian Flag Controversy): गुजरात के अहमदाबाद में चल रही एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐसा ही एक विवाद सामने आया है। भारतीय तैराकों ने अपने स्विमिंग ट्रंक (कमर से नीचे पहने जाने वाले कॉस्ट्यूम) पर तिरंगे का प्रतीक लगाया था, जिसे लेकर बवाल मच गया है। खेल मंत्रालय ने इस मामले में आयोजकों से जवाब तलब किया है। स्विमिंग के दौरान तिरंगा कहां लगाया जा सकता है?: स्विमिंग प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा “स्विमिंग कैप” पर लगाया जा सकता है, जो सिर पर पहनी जाती है। लेकिन स्विमिंग ट्रंक या अंडरगारमेंट्स पर झंडा लगाना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। इसे तिरंगे का अपमान माना जाता है। तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल गलत है?: जी हां..भारतीय ध्वज संहिता, 2002 (Flag Code of India) के अनुसार, तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का मकसद तिरंगे की गरिमा और सम्मान बनाए रखना है। Flag Code of India 2002 के अनुसार ये हैं झंडे से जुड़े अहम नियम: झंडे को कभी भी कमर से नीचे पहनने वाली किसी चीज पर नहीं लगाया जा सकता। इसमें अंडरवियर, नैपकिन, कुशन, बेडशीट जैसी वस्तुएं शामिल हैं। झंडे का उपयोग किसी पोशाक या वर्दी के हिस्से के रूप में नहीं किया जा सकता। तिरंगे को पानी में भिगोना, जमीन पर गिराना या गंदा करना पूरी तरह से मना है। झंडे पर कुछ भी लिखना या छेड़छाड़ करना अवैध है। तिरंगा किसी भी अंतिम संस्कार या आम व्यक्ति के ताबूत पर नहीं लपेटा जा सकता। वक्ता की मेज या मंच को ढकने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। झंडा हमेशा केसरिया रंग ऊपर रहकर फहराया जाना चाहिए, उल्टा नहीं। तिरंगे को किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए नहीं झुकाया जाएगा। तिरंगे के अपमान पर क्या हो सकती है सजा? ( Indian Flag Controversy): Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत यदि कोई जानबूझकर तिरंगे का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। READ MORE : अब शिकायत के लिए नहीं जाना होगा कलेक्टर ऑफिस, हर पंचायत में रोज होगी जनसुनवाई…