Indian Flag Controversy: भारत में तिरंगा गर्व, देशभक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक है। कहीं भी तिरंगा लहराता दिखे, तो भारतीयों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना उमड़ पड़ती है। लेकिन कई बार लोग अनजाने में ही झंडे का अपमान कर बैठते हैं। इसका नतीजा उन्हें कानूनी मुश्किलों के रूप में भुगतना पड़ता है।
क्या है स्विमिंग ड्रेस विवाद ( Indian Flag Controversy):
गुजरात के अहमदाबाद में चल रही एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐसा ही एक विवाद सामने आया है। भारतीय तैराकों ने अपने स्विमिंग ट्रंक (कमर से नीचे पहने जाने वाले कॉस्ट्यूम) पर तिरंगे का प्रतीक लगाया था, जिसे लेकर बवाल मच गया है। खेल मंत्रालय ने इस मामले में आयोजकों से जवाब तलब किया है।
स्विमिंग के दौरान तिरंगा कहां लगाया जा सकता है?:
स्विमिंग प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा “स्विमिंग कैप” पर लगाया जा सकता है, जो सिर पर पहनी जाती है।
लेकिन स्विमिंग ट्रंक या अंडरगारमेंट्स पर झंडा लगाना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। इसे तिरंगे का अपमान माना जाता है।
तिरंगे का ऐसा इस्तेमाल गलत है?:
जी हां..भारतीय ध्वज संहिता, 2002 (Flag Code of India) के अनुसार, तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर कुछ सख्त नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का मकसद तिरंगे की गरिमा और सम्मान बनाए रखना है।
Flag Code of India 2002 के अनुसार ये हैं झंडे से जुड़े अहम नियम:
झंडे को कभी भी कमर से नीचे पहनने वाली किसी चीज पर नहीं लगाया जा सकता।
इसमें अंडरवियर, नैपकिन, कुशन, बेडशीट जैसी वस्तुएं शामिल हैं।
झंडे का उपयोग किसी पोशाक या वर्दी के हिस्से के रूप में नहीं किया जा सकता।
तिरंगे को पानी में भिगोना, जमीन पर गिराना या गंदा करना पूरी तरह से मना है।
झंडे पर कुछ भी लिखना या छेड़छाड़ करना अवैध है।
तिरंगा किसी भी अंतिम संस्कार या आम व्यक्ति के ताबूत पर नहीं लपेटा जा सकता।
वक्ता की मेज या मंच को ढकने के लिए तिरंगे का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
झंडा हमेशा केसरिया रंग ऊपर रहकर फहराया जाना चाहिए, उल्टा नहीं।
तिरंगे को किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए नहीं झुकाया जाएगा।
तिरंगे के अपमान पर क्या हो सकती है सजा? ( Indian Flag Controversy):
Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत यदि कोई जानबूझकर तिरंगे का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
READ MORE : अब शिकायत के लिए नहीं जाना होगा कलेक्टर ऑफिस, हर पंचायत में रोज होगी जनसुनवाई…