Diwali Date 2025: रोशनी के त्योहार दिवाली 2025 को लेकर देशभर में असमंजस की स्थिति है। अलग-अलग कैलेंडर में अलग-अलग तारीखें होने के कारण लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि इस साल दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 अक्टूबर को…
ज्योतिषाचार्य पं. सुभाष पांडेय ने बताया:
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर पंडित सुभाष पांडेय ने इस संबंध में शास्त्रीय आधार पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर को सुबह 5:53 बजे तक रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही अमावस्या अगले दिन तक चल रही हो, लेकिन दीपावली की पूजा निशा काल और प्रदोष काल में की जाती है, जो इस बार 20 अक्टूबर को ही उपलब्ध है।
शास्त्रों के अनुसार कब मनाएं दीपावली?
पं. पांडेय के अनुसार 20 अक्टूबर की रात को अमावस्या तिथि पूरे निशा काल तक रहेगी। साथ ही प्रदोष काल भी इसी दिन उपलब्ध है। 21 अक्टूबर को अमावस्या तीन प्रहर तक ही है। उस दिन प्रतिपदा साढ़े तीन प्रहर तक रहने के कारण प्रदोष काल में अमावस्या नहीं रह पाएगी। इसलिए 21 अक्टूबर को दीपावली मनाना शास्त्रसम्मत नहीं है।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त:
शाम 7:12 बजे से रात 8:40 बजे
रात 9:10 बजे से 10:15 बजे
READ MORE: जबलपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट इस तारीख से भरेगी उड़ान