Bhopal News : भोपाल-विदिशा हाईवे पर सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्ढा…

Bhopal News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सड़क निर्माण की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे पर रेलवे ट्रैक के ऊपर बना ब्रिज अचानक धंस गया। हादसे में करीब 50 मीटर लंबा हिस्सा टूट गया और सड़क पर लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। यह घटना थाना सुखी सेवनिया क्षेत्र में कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से करीब 100 मीटर आगे हुई। हादसे के समय सड़क पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़कों की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर क्यों नहीं की जाती। NHAI ने झाड़ा पल्ला घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्पष्ट किया कि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। एनएचएआई ने कहा कि भोपाल-विदिशा रोड मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) के अधीन है। हादसा रेलवे ट्रैक से ठीक पहले वाले हिस्से में हुआ। एनएचएआई ने MPRDC को तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं MPRDC ने जांच टीम मौके पर भेज दी है, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय निवासी रामेश्वर शर्मा ने कहा, “यह मार्ग बेहद व्यस्त है, रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। अगर उस वक्त कोई ट्रक या बच्चा वहां से गुजरता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।” READ MORE: हिंदू लड़की के साथ पकड़ा गया सरफरोश, मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो…
Bhopal’s Bittan Market: इस बार बिट्टन मार्केट में नहीं लगेगा पटाखा बाजार, जिला प्रशासन ने तय किए सात नए स्थान

Bhopal’s Bittan Market: भोपाल। दीपावली से पहले जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस वर्ष भोपाल जिले में कुल 932 पटाखा दुकानों को 50 किलोग्राम क्षमता वाले लाइसेंस जारी किए जाएंगे। 15 अक्टूबर को नजूल एसडीएम कार्यालय में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे, और 16 अक्टूबर से दुकानदार निर्धारित स्थानों पर अपनी दुकानें लगा सकेंगे। बिट्टन मार्केट से हटाया पटाखा बाजार कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी विक्रेताओं को सुरक्षा उपायों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड और निगम के अमले को विशेष निगरानी में रखा गया है। इस बार पिछले 30 वर्षों से लगने वाला बिट्टन मार्केट का पटाखा बाजार सुरक्षा कारणों से नहीं लगाया जाएगा और शहर में सात नए स्थानों पर बाजार स्थापित किए जाएंगे। ग्रीन और कम आवाज वाले पटाखों को मिलेगा बढ़ावा गाइडलाइन के अनुसार, इस बार ग्रीन और कम आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर जोर रहेगा। सुतली बम और तेज आवाज वाले पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बाजार में चकरी, अनार, फुलझड़ी और मल्टी शॉट केक जैसे कम ध्वनि वाले पटाखे उपलब्ध रहेंगे। थोक व्यापारियों के लिए विशेष प्रबंध फुटकर दुकानों के साथ-साथ 19 थोक व्यापारियों को भी 1500 किलोग्राम तक के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर में 18 गोदाम बनाए गए हैं, जहां सीमित मात्रा में आतिशबाजी संग्रहित की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरतने का संकल्प लिया है। READ MORE: इंदौर के सराफा बाजार में महिला ने किया बवाल, ज्वेलर से मारपीट और झूमाझटकी…
Virat Kohli Makes a Big Decision: IPL 2026 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास? जानिए पूरा मामला

Virat Kohli IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली की हर हलचल अब अहम बन गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है, जिसमें कोहली मैदान पर अपनी कला दिखाएंगे। मगर फैंस के मन में सवाल है कि क्या यह कोहली की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज होगी। IPL में कोहली के कॉन्ट्रैक्ट ने बढ़ाई अटकलें अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में न खेलें, तो कम से कम IPL में उनका जलवा देखने को मिलेगा। हाल ही में विराट कोहली ने अपनी IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे IPL से संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। कोहली ने IPL के नए सीजन से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया। यूट्यूबर रोहित जुगलान के एक वीडियो में यह दावा किया गया कि कोहली ने इस कॉन्ट्रैक्ट से खुद को अलग कर लिया है। IPL से संन्यास की अटकलें रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के इस कदम के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे धीरे-धीरे IPL से दूरी बनाना शुरू कर सकते हैं। कोहली ने पहले कई बार कहा है कि वे RCB छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में नहीं जाएंगे। यानी या तो वे RCB के साथ खेलेंगे या फिर IPL से ही संन्यास ले लेंगे। कोहली 2008 से RCB का हिस्सा हैं। फैंस की नजर IPL का अगला सीजन मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। प्लेयर रिटेंशन-रिलीज की डेडलाइन 15 नवंबर और मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है। तब तक फैंस विराट के हर एक कदम पर नजर रखेंगे। फिलहाल टीम इंडिया की नीली जर्सी में विराट कोहली फैंस को उनका जलवा दिखाकर थोड़ी राहत दे सकते हैं। READ MORE: एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…
Bhai Dooj Special: लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपये का तोहफा, अगली किस्त से पूरे 1500 रुपये होंगे ट्रांसफर

Bhai Dooj Special: भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए इस भाईदूज का त्योहार खुशियों भरा होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की है। इस वृद्धि से राज्य की लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगली किस्त से योजना की मासिक सहायता राशि पूरे 1500 रुपये हो जाएगी। महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण अगले महीने से लागू होने वाली इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर प्रतिमाह अतिरिक्त 318 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा, “हमारी सरकार लाड़ली बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। भाईदूज के पावन अवसर पर यह 250 रुपये का शगुन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक है। अगले महीने से सभी खातों में पूरे 1500 रुपये की राशि जमा होगी।”(Ladli Bahna Yojana) 29वीं किस्त के तहत बैंक खातों में ट्रांसफर योजना की 29वीं किस्त 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले में जारी की गई। इस दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1541 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।(Ladli Bahna Yojana) योजना की शुरुआत 5 मार्च 2023 को हुई थी। 21 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने 10-12 तारीख के आसपास राशि मिलती है। रक्षाबंधन पर भी सरकार ने 250 रुपये का शगुन दिया था। READ MORE: इंदौर के सराफा बाजार में महिला ने किया बवाल, ज्वेलर से मारपीट और झूमाझटकी..
Indore News: इंदौर के सराफा बाजार में महिला ने किया बवाल, ज्वेलर से मारपीट और झूमाझटकी..

Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में सराफा बाजार रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने ज्वेलर से जमकर झूमाझटकी और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इसे देख चौंक रहे हैं। जानकारी के अनुसार, महिला और ज्वेलर के बीच पुराने पैसों को लेकर विवाद हुआ। इसी कारण महिला ने ज्वेलर के साथ मारपीट की और झूमाझटकी की। घटना के बाद ज्वेलर सुमित जैन ने सराफा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है READ MORE : श्योपुर में घर की मिट्टी खोदते समय खौफनाक हादसा, 5 लोग दबे…
Gold Price Today: दिवाली से एक हफ्ते पहले सोने और चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानें आपके शहर का भाव

Gold Price Today: दिवाली से एक हफ्ते पहले सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी दोनों के भाव में उछाल आया है। खासकर चांदी ने अब तक के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह तेजी फेस्टिव सीजन और मांग बढ़ने के कारण है। आज सुबह 9.25 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,786 रुपये बढ़कर 1,23,195 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी में 4,750 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोने की कीमत: सुबह 9.37 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 1,23,195 रुपये था। इसमें 1,831 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। सोने ने अब तक 1,23,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,23,680 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है। चांदी की कीमत: सुबह 9.39 बजे 1 किलो चांदी का भाव 1,51,060 रुपये था। इसमें 4,594 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। आपके शहर में सोने और चांदी का भाव: आपके शहर में सोने और चांदी (Gold Price Today) के दाम इस प्रकार हैं। पटना में 10 ग्राम सोने का भाव 1,23,090 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 1,51,180 रुपये है। जयपुर में सोने का भाव 1,23,140 रुपये और चांदी की कीमत 1,51,240 रुपये है। कानपुर में सोने का भाव 1,23,180 रुपये और चांदी की कीमत 1,51,300 रुपये पहुंच गई है। लखनऊ में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,190 रुपये और चांदी 1,51,420 रुपये पर कारोबार कर रही है। भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है, जहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,23,290 रुपये और चांदी 1,51,540 रुपये प्रति किलो है। चंडीगढ़ में सोने का भाव 1,23,190 रुपये और चांदी 1,51,190 रुपये है, जबकि रायपुर में सोने का भाव 1,23,110 रुपये और चांदी की कीमत 1,51,320 रुपये दर्ज की गई है। READ MORE : एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…
Sheopur News: श्योपुर में घर की मिट्टी खोदते समय खौफनाक हादसा, 5 लोग दबे…

Sheopur News: श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा हो गया। ढीली मिट्टी के अचानक ढहने से एक महिला सहित चार बच्चे दब गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर की लिपाई-पुताई के दौरान मिट्टी का ढहना (Sheopur News) घटना विजयपुर थाना इलाके के लक्ष्मणपुरा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, दीपावली के त्योहार पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने के दौरान यह हादसा हुआ। मिट्टी के ढहते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बालिका का नाम शिवानी है, जबकि घायलों में आशिकी और अनुष्का शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। (Sheopur News) READ MORE: एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…
Mahakaleshwar Temple : एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…

Mahakaleshwar Temple: उज्जैन। एशिया कप में टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने के बाद भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav ) रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी देविशा शेट्टी संग भगवान महाकाल के दर्शन किए। साथ ही संध्या आरती में भाग लिया। इस दौरान वह पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में सूर्यकुमार यादव के दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्रिकेट फैंस उमड़ पड़े। कई लोगों ने मोबाइल से उनके दर्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। एशिया कप में चमके कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में यूएई में खेले गए एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को तीन बार मात दी। एक भी मैच गंवाए बिना चैंपियन बनी। सूर्यकुमार यादव अपनी देशभक्ति और सेना के प्रति सम्मान को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने एशिया कप की पूरी फीस भारतीय सेना को डोनेट की थी। फॉर्म को लेकर चिंता (Suryakumar Yadav) हालांकि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की बल्लेबाजी फॉर्म चिंता बनी हुई है। पिछले 10 पारियों में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि विश्व कप 2026 से पहले सूर्या अपनी पुरानी लय वापस हासिल करेंगे। READ MORE : अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने बढ़ाया तनाव, ग्वालियर में धारा 163 लागू…
Gwalior News: अंबेडकर प्रतिमा विवाद ने बढ़ाया तनाव, ग्वालियर में धारा 163 लागू…

Gwalior News: ग्वालियर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना विवाद को लेकर ग्वालियर में तनाव बढ़ने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले में धारा 163 लागू कर दी है। अब 15 अक्टूबर तक बिना अनुमति किसी भी तरह का जुलूस, धरना या प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहा विवाद तब और बढ़ गया जब वकील अनिल मिश्रा ने डॉ. अंबेडकर पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उनके बयान के बाद दलित संगठनों ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी, वहीं सवर्ण संगठनों ने भी शक्ति प्रदर्शन की बात कही। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर हालात तनावपूर्ण बन गए। प्रशासन की सख्ती स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शहरभर में सख्त निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक 260 भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट हटवाई हैं और 50 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, विवादित बयान के चलते वकील अनिल मिश्रा के खिलाफ ग्वालियर और महाराष्ट्र में दो FIR दर्ज की गई हैं। शांति समिति की बैठक (Gwalior News) कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने शहर के व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के 30 से ज्यादा सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सभी से अपील की गई कि 15 अक्टूबर को कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए और सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जाए। कलेक्टर ने कहा कि बिना अनुमति कोई आयोजन हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि गांवों में भी सतर्कता रखी जाए ।जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखा जाए। एसएसपी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सायबर टीम की कड़ी नजर है। भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और अफवाहों से दूर रहें। READ MORE: किसान न्याय यात्रा में सिंधिया पर बरसे जीतू पटवारी, बोले- अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी
Shivpuri News: किसान न्याय यात्रा में सिंधिया पर बरसे जीतू पटवारी, बोले- अब उन्हें रात में नींद नहीं आएगी

Shivpuri News: शिवपुरी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के दौरान शिवपुरी में सियासी माहौल बन गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ माने जाने वाले शिवपुरी में पहुंचकर उन पर तीखा हमला बोला। गांधी पार्क में आयोजित सभा के दौरान पटवारी ने कहा कि अब सिंधिया को “रात में नींद नहीं आने वाली।” उन्होंने कहा कि जब सिंधिया कांग्रेस छोड़कर गए थे, तब उन्हें लगा था कि शिवपुरी में कांग्रेस का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा, लेकिन आज पूरा शहर कांग्रेस के बैनर और पोस्टरों से पट गया है। पटवारी ने आगे कहा कि जब सिंधिया कांग्रेस में थे, तब वे छोटी-छोटी बातों पर सड़क पर उतरने की धमकी देते थे, लेकिन अब जब किसानों और अन्य वर्गों पर अत्याचार हो रहा है, तब वे भाजपा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। इस किसान न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ग्रामीण वोटरों को साधने की कोशिश में है। (Shivpuri News) READ MORE: डीएसपी के साले की हत्या में शामिल आरक्षक FIR के बाद फरार, पेट पर डंडे मारने से हुई मौत