Chambalkichugli.com

Bhopal’s Bittan Market: इस बार बिट्टन मार्केट में नहीं लगेगा पटाखा बाजार, जिला प्रशासन ने तय किए सात नए स्थान

Bhopal's Bittan Market

Bhopal’s Bittan Market: भोपाल। दीपावली से पहले जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। इस वर्ष भोपाल जिले में कुल 932 पटाखा दुकानों को 50 किलोग्राम क्षमता वाले लाइसेंस जारी किए जाएंगे। 15 अक्टूबर को नजूल एसडीएम कार्यालय में लॉटरी सिस्टम के माध्यम से लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे, और 16 अक्टूबर से दुकानदार निर्धारित स्थानों पर अपनी दुकानें लगा सकेंगे।

बिट्टन मार्केट से हटाया पटाखा बाजार

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी विक्रेताओं को सुरक्षा उपायों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। दीपावली पर आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड और निगम के अमले को विशेष निगरानी में रखा गया है। इस बार पिछले 30 वर्षों से लगने वाला बिट्टन मार्केट का पटाखा बाजार सुरक्षा कारणों से नहीं लगाया जाएगा और शहर में सात नए स्थानों पर बाजार स्थापित किए जाएंगे।

ग्रीन और कम आवाज वाले पटाखों को मिलेगा बढ़ावा

गाइडलाइन के अनुसार, इस बार ग्रीन और कम आवाज वाले पटाखों की बिक्री पर जोर रहेगा। सुतली बम और तेज आवाज वाले पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बाजार में चकरी, अनार, फुलझड़ी और मल्टी शॉट केक जैसे कम ध्वनि वाले पटाखे उपलब्ध रहेंगे।

थोक व्यापारियों के लिए विशेष प्रबंध

फुटकर दुकानों के साथ-साथ 19 थोक व्यापारियों को भी 1500 किलोग्राम तक के लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए शहर में 18 गोदाम बनाए गए हैं, जहां सीमित मात्रा में आतिशबाजी संग्रहित की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरतने का संकल्प लिया है।

READ MORE: इंदौर के सराफा बाजार में महिला ने किया बवाल, ज्वेलर से मारपीट और झूमाझटकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *