Virat Kohli IPL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली की हर हलचल अब अहम बन गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है, जिसमें कोहली मैदान पर अपनी कला दिखाएंगे। मगर फैंस के मन में सवाल है कि क्या यह कोहली की आखिरी इंटरनेशनल सीरीज होगी।
IPL में कोहली के कॉन्ट्रैक्ट ने बढ़ाई अटकलें
अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में न खेलें, तो कम से कम IPL में उनका जलवा देखने को मिलेगा। हाल ही में विराट कोहली ने अपनी IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे IPL से संन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। कोहली ने IPL के नए सीजन से पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने से इनकार कर दिया। यूट्यूबर रोहित जुगलान के एक वीडियो में यह दावा किया गया कि कोहली ने इस कॉन्ट्रैक्ट से खुद को अलग कर लिया है।
IPL से संन्यास की अटकलें
रिपोर्ट के अनुसार, कोहली के इस कदम के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे धीरे-धीरे IPL से दूरी बनाना शुरू कर सकते हैं। कोहली ने पहले कई बार कहा है कि वे RCB छोड़कर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में नहीं जाएंगे। यानी या तो वे RCB के साथ खेलेंगे या फिर IPL से ही संन्यास ले लेंगे। कोहली 2008 से RCB का हिस्सा हैं।
फैंस की नजर
IPL का अगला सीजन मार्च 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। प्लेयर रिटेंशन-रिलीज की डेडलाइन 15 नवंबर और मिनी ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है। तब तक फैंस विराट के हर एक कदम पर नजर रखेंगे। फिलहाल टीम इंडिया की नीली जर्सी में विराट कोहली फैंस को उनका जलवा दिखाकर थोड़ी राहत दे सकते हैं।
READ MORE: एशिया कप जीत के बाद महाकाल की शरण में पहुंचे Suryakumar Yadav, पत्नी संग की पूजा-अर्चना…