GWALIOR CRIME NEWS: भाभी के प्यार में युवक ने दी जान, 20 बड़ी महिला से था प्रेम संबंध; सुसाइड नोट भी छोड़ा
GWALIOR CRIME NEWS: ग्वालियर में 22 साल के फोटोग्राफर ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने एकतरफा प्यार का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
GWALIOR CRIME NEWS: ग्वालियर। एकतरफा प्यार में 22 साल के एक युवक ने अपनी जान दे दी। युवक ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने खुद से 20 साल बड़ी भाभी से प्यार का जिक्र करते हुए लिखा कि 'मैं उससे बहुत प्यार करता हूँ' मृतक की पहचान फोटोग्राफर मोंटी मोरे के रूप में हुई है, जो शहर के सिकंदर कंपू के गढ्ढा वाला मोहल्ला में रहता था।
बताया जा रहा है कि जब उसकी बहन पल्लवी कमरे में पहुंची तो उसने मोंटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर वह चीख पड़ी। आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। नोट में मोंटी ने लिखा कि वह अपने परिवार से माफी मांगते हुए जा रहा है और उसकी मौत की वजह उसका एकतरफा प्यार है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोंटी 10वीं तक पढ़ा था और रिश्ते में लगने वाली 42 वर्षीय महिला से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन महिला की ओर से उसे कोई जवाब नहीं मिला, जिससे वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था।
नोट में लिखी भावुक बातें
सुसाइड नोट में मोंटी ने लिखा कि वह उस महिला से बहुत प्यार करता था और उसके बिना नहीं रह सकता। उसने यह भी लिखा कि उसकी मौत के बाद महिला को कोई परेशान न करे। नोट में उसने महिला का मोबाइल नंबर भी लिखा और 'मेरी जान' और 'आई लव यू' जैसे शब्द भी लिखे।
नोट के आखिर में उसने लिखा कि 'तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं। मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं। इसके बाद उसने लिखा कि महिला ने उसे नहीं समझा और उसकी मौत की जिम्मेदार वही है। साथ ही उसने मरने के बाद इंसाफ मिलने की बात भी लिखी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा हुआ लग रहा है। सुसाइड नोट को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जिस महिला का नोट में जिक्र किया गया है, उससे भी पूछताछ की जाएगी।



