चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमअशोकनगरअशोकनगर में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बर्तन-पत्थर रखकर रोका रास्त; 7 दिन में सुधार का आश्वासन

अशोकनगर में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बर्तन-पत्थर रखकर रोका रास्त; 7 दिन में सुधार का आश्वासन

अशोकनगर के आकलोन गांव में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर बर्तन-पत्थर रखकर चक्काजाम किया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
25 Nov 2026
अशोकनगर में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बर्तन-पत्थर रखकर रोका रास्त; 7 दिन में सुधार का आश्वासन
पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Ashoknagar News: अशोकनगर के ईसागढ़ क्षेत्र के आकलोन गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार सुबह सड़क पर दिखाई दिया। पानी की मांग को लेकर महिला और पुरुष खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बर्तन और पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया। करीब 100 लोग आधे घंटे तक सड़क पर बैठे रहे, जिससे ईसागढ़ और ढाकोनी के बीच वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी और सात दिन में पानी की व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया।

पानी की समस्या से परेशान होकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

आकलोन गांव में लंबे समय से पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। बुधवार सुबह इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला-पुरुष बर्तन लेकर सड़क पर पहुंचे।

बर्तन व पत्थर रखकर रास्ता रोक दिया। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर ईसागढ़ थाना प्रभारी मनीष सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर जाम खोलने की अपील की।

गांव में टंकी...ऊंचाई वाले घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पंचायत की ओर से पानी की टंकी बनवाई गई है, लेकिन उसकी देखरेख करने वाला व्यक्ति कुछ समय पहले गांव छोड़कर चला गया। इसके चलते पानी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा टंकी बस्ती के निचले हिस्से में बनी हुई है। ऐसे में ऊंचाई पर स्थित घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव का एक हैंडपंप भी खराब पड़ा है। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी हो रही है।

टैंकर से पानी पहुंचाने और हैंडपंप सुधारने का भरोसा

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को फिलहाल टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही सात दिन के भीतर खराब हैंडपंप में मोटर और हैंडपंप लगाने की बात कही, ताकि बिजली नहीं रहने पर भी ग्रामीण उससे पानी भर सकें।

अधिकारियों ने सात दिन में पेयजल व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई।

संबंधित खबरें

मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

अशोकनगर, अपराध
29 Sept 2026
अशोकनगर में दो बाइकों की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत; हादसे में पत्नी-बच्चे समेत 7 घायल

अशोकनगर में दो बाइकों की टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत; हादसे में पत्नी-बच्चे समेत 7 घायल

अशोकनगर, हादसा
19 Sept 2026
Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

Ashoknagar News: महिला SI रोते हुए बोलीं- ‘छोटी बेटी है मेरी’, 5 महीने से वेतन बंद; जानिए क्या है मामला

अशोकनगर
4 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

निर्मला सीतारमण से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश के विकास कार्यों के लिए संसाधनों पर चर्चा

निर्मला सीतारमण से मिले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश के विकास कार्यों के लिए संसाधनों पर चर्चा

31 मिनट पहले
आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, भ्रामक खबरों पर दी सफाई

आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, भ्रामक खबरों पर दी सफाई

2 घंटे पहले
अशोकनगर में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बर्तन-पत्थर रखकर रोका रास्त; 7 दिन में सुधार का आश्वासन

अशोकनगर में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, बर्तन-पत्थर रखकर रोका रास्त; 7 दिन में सुधार का आश्वासन

2 घंटे पहले
APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक! गुना में दो लोगों से 2.70 लाख की ठगी; झारखंड से पकड़ाए दो आरोपी

APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक! गुना में दो लोगों से 2.70 लाख की ठगी; झारखंड से पकड़ाए दो आरोपी

3 घंटे पहले
शिवपुरी में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, पांच मिनट में जलकर राख; बाल-बाल बचा चालक

शिवपुरी में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, पांच मिनट में जलकर राख; बाल-बाल बचा चालक

6 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!