CM MOHAN YADAV DHAR VISIT: धार में CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज, चाय की दुकान पर पहुंचकर खुद बनाई चाय
CM MOHAN YADAV DHAR VISIT: धार में CM मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। अलीराजपुर से लौटते समय उन्होंने चाय की दुकान पर रुककर खुद चाय बनाई और लोगों से बातचीत की।
CM MOHAN YADAV DHAR VISIT: मध्यप्रदेश। धार दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। अलीराजपुर-इंदौर रोड पर उनका काफिला अचानक एक छोटी-सी चाय की दुकान पर रुक गया। पहले तो लोगों को लगा कि शायद कुछ तकनीकी वजह होगी, लेकिन अगले ही पल सीएम खुद दुकान के अंदर पहुंचे और लोगों से बातचीत करने लगे।
चूल्हे पर खुद बनाने लगे चाय
बातचीत करते-करते मुख्यमंत्री उस जगह पहुंच गए, जहां चाय बन रही थी। फिर उन्होंने खुद ही चाय बनाने में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। चूल्हे के पास खड़े होकर चाय उबालते हुए उनका यह सहज अंदाज देखकर दुकान मालिक और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
चाय बनाते समय सीएम मोहन यादव ने दुकान मालिक और आसपास मौजूद लोगों से भी खुलकर बात की। उन्होंने कारोबार, रोजमर्रा की परेशानियों और प्रदेश की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों की राय जानी।
खराब मौसम की वजह से सड़क मार्ग से लौट रहे थे
दरअसल, मुख्यमंत्री 23 जुलाई को अलीराजपुर में चंद्रशेखर आजाद जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। लौटते समय खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद उन्होंने सड़क मार्ग से इंदौर लौटने का फैसला किया। इसी दौरान धार जिले के राजगढ़ में यह दिलचस्प नजारा देखने को मिला।
