चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDatiya by election: उपचुनाव प्रचार में जीतू पटवारी की चेतावनी- 'एसपी हो या कोई, हरकत की तो हिसाब बराबर करूंगा'

Datiya by election: उपचुनाव प्रचार में जीतू पटवारी की चेतावनी- 'एसपी हो या कोई, हरकत की तो हिसाब बराबर करूंगा'

Datiya by election: दतिया उपचुनाव प्रचार में जीतू पटवारी ने निष्पक्ष चुनाव की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी, बयान से सियासत गरमा गई।

By Sakshi
24 Jul 2026
Datiya by election: उपचुनाव प्रचार में जीतू पटवारी की चेतावनी- 'एसपी हो या कोई, हरकत की तो हिसाब बराबर करूंगा'
Jeetu patwari

Datiya by election: मध्यप्रदेश। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां लगातार मोर्चा संभालने में लगी हुई है। इसी बिच प्रचार के दौरान जीतू पटवारी का एक बयान काफी चर्चाओं में आ गया है।

बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने पुलिस और प्रशासन को निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की नसीहत दी।

'हरकत की तो हिसाब बराबर करूंगा'

सभा के दौरान जीतू पटवारी ने कहा, एसपी हो या कोई भी अधिकारी, अगर किसी ने चुनाव में पक्षपात किया या गलत हरकत की, तो चुनाव के बाद उसका हिसाब बराबर करूंगा। मेरा नाम जीतू पटवारी है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

अधिकारियों को दी निष्पक्ष रहने की सलाह

पटवारी ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन अधिकारी हमेशा अपने पद पर बने रहते हैं। इसलिए उनका काम किसी दबाव में नहीं, बल्कि पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की।

क्षेत्र की समस्याओं का भी उठाया मुद्दा

अपने संबोधन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दतिया क्षेत्र में बढ़ते अपराध, हत्या, आत्महत्या और जमीन विवाद जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से आम लोग परेशान हैं और कांग्रेस जनता की आवाज उठाने का काम करती रहेगी।

प्रशासन की ओर से नहीं आया कोई बयान

जीतू पटवारी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन या पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि इस बयान का दतिया उपचुनाव की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

संबंधित खबरें

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर
13 Oct 2026
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
13 Oct 2026
कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

श्योपुर
13 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

ग्वालियर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा असर: 2 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि, 12 हुई मरीजों की संख्या

30 मिनट पहले
सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा मामले में आज सुनवाई: 40 हजार करोड़ की संपत्ति, प्रतिमा देवी ने क्यों रखी 10% हिस्से की मांग?

1 घंटा पहले
श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

21 घंटे पहले
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

21 घंटे पहले
उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!