चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDatia By-Election: प्रचार के बीच CM मोहन यादव ने लिया चाय-समोसे का स्वाद, चौपाटी पर दिखा अलग अंदाज

Datia By-Election: प्रचार के बीच CM मोहन यादव ने लिया चाय-समोसे का स्वाद, चौपाटी पर दिखा अलग अंदाज

Datia By-Election: चुनाव प्रचार के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव का अलग अंदाज देखने को मिला। दतिया चौपाटी पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय-समोसे का स्वाद लिया और दुकानदार को ₹500 भी दिए।

By Sakshi
28 Jul 2026
Datia By-Election: प्रचार के बीच CM मोहन यादव ने लिया चाय-समोसे का स्वाद, चौपाटी पर दिखा अलग अंदाज
Datia By-Election

Datia By-Election: मध्यप्रदेश। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला।

लगातार चुनावी सभाओं और रोड शो के बीच सीएम कुछ देर के लिए दतिया की चौपाटी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ बैठकर चाय और समोसे का स्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री हल्के-फुल्के अंदाज में लोगों से बातचीत करते और हंसी-मजाक करते भी नजर आए।

दुकानदार को दिए ₹500

नाश्ता करने के बाद मुख्यमंत्री ने दुकानदार को ₹500 दिए। इस दौरान उनके साथ ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे।

रोड शो और मंदिरों में दर्शन

चाय-समोसे के बाद मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में रोड शो किया और कई चुनावी सभाओं को भी संबोधित किया। उन्होंने विभिन्न समाजों के लोगों से मुलाकात कर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा रहा है और दतिया का विकास सरकार की प्राथमिकता है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ और वनखंडेश्वर मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

30 जुलाई को मतदान

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। वहीं 28 जुलाई की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतगणना 3 अगस्त को होगी।

संबंधित खबरें

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर
13 Oct 2026
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
13 Oct 2026
कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

श्योपुर
13 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

8 घंटे पहले
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

8 घंटे पहले
उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

12 घंटे पहले
कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

12 घंटे पहले
टाटरी में CM मोहन का दौरा: प्रशासन हैरान, स्कूल में बच्चों का बढ़ाया जोश

टाटरी में CM मोहन का दौरा: प्रशासन हैरान, स्कूल में बच्चों का बढ़ाया जोश

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!