चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDatia By-Election: वोटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, बॉर्डर पर तैनात रहेंगे दिग्गज नेता, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Datia By-Election: वोटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, बॉर्डर पर तैनात रहेंगे दिग्गज नेता, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Datia By-Election: मतदान से पहले कांग्रेस ने दतिया विधानसभा की सीमाओं पर वरिष्ठ नेताओं की तैनाती का फैसला लिया है। पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

By Sakshi
28 Jul 2026
Datia By-Election: वोटिंग से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, बॉर्डर पर तैनात रहेंगे दिग्गज नेता, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
Datia By-Election

Datia By-Election: दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी पारा चरम पर है। मतदान से ठीक पहले कांग्रेस ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए बड़ा फैसला लिया है।

पार्टी ने तय किया है कि वोटिंग वाले दिन दतिया विधानसभा की सीमाओं और प्रमुख बॉर्डर इलाकों पर अपने वरिष्ठ नेताओं की तैनाती करेगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके।

बॉर्डर पर पहरा देंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

कांग्रेस का कहना है कि मतदान के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही, प्रशासनिक दबाव या किसी भी तरह की अनियमितता पर नजर रखने के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डबरा बॉर्डर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह और जसवीर गुर्जर

भांडेर क्षेत्र: पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह और विधायक फूल सिंह बरैया

सेवढ़ा बॉर्डर: उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल भदौरिया

दिनारा क्षेत्र: जयवर्धन सिंह और केपी सिंह

झांसी सीमा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता

चुनाव आयोग तक पहुंचाई जाएगी हर शिकायत

कांग्रेस का कहना है कि अगर मतदान के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी जानकारी तुरंत चुनाव आयोग को दी जाएगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को भी बूथ स्तर पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

BJP पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने आरोप लगाया कि भाजपा पुलिस, प्रशासन और धनबल का इस्तेमाल कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उनका दावा है कि कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह क्षेत्र में ज्यादा लोकप्रिय हैं, इसलिए सत्ता पक्ष दबाव की राजनीति कर रहा है।

BJP ने आरोपों को किया खारिज

वहीं भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है। भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का अंदेशा है, इसलिए वह पहले से ही बहाने बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और जनता उसी आधार पर मतदान करेगी।

संबंधित खबरें

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर
13 Oct 2026
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश
13 Oct 2026
कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

श्योपुर
13 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

श्योपुर में खुलेआम चल रहा जुआ! वीडियो वायरल होते ही मची अफरा-तफरी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

8 घंटे पहले
OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

OBC आरक्षण: महाधिवक्ता की मौजूदगी में हुई कानूनी चर्चा CM मोहन ने जनरल से की मुलाकात

8 घंटे पहले
उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

उद्घाटन करने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

12 घंटे पहले
कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

कूनो नेशनल पार्क से आई बूरी खबर: 8 महीने के चीता शावक की मौत, PM रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

12 घंटे पहले
टाटरी में CM मोहन का दौरा: प्रशासन हैरान, स्कूल में बच्चों का बढ़ाया जोश

टाटरी में CM मोहन का दौरा: प्रशासन हैरान, स्कूल में बच्चों का बढ़ाया जोश

कल
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!