धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर दिग्विजय सिंह को हुआ था कोरोना! पूर्व सीएम बोले- जिन नेताओं ने कथा कराई, सब चुनाव हार गए
गुना में दिग्विजय सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की- जिन नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराई, वे सब चुनाव हार गए।


Digvijaya Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बयान दिया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की कथा से जुड़ा अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब उन्होंने उनकी कथा सुनी थी, उस दौरान उन्हें कोविड हो गया था और उनके साथ मौजूद पूर्व मंत्री बृजेंद्र राठौर का निधन हो गया था।
दिग्विजय सिंह ने इसी प्रसंग का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री में माइंड रीडिंग की क्षमता होने की बात कही। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजित कराई, वे सभी चुनाव हार गए।
धीरेंद्र शास्त्री को बताया बेटे समान
दिग्विजय सिंह ने अपने बयान में धीरेंद्र शास्त्री को बेटे समान बताते हुए कहा कि वह उम्र में काफी छोटे हैं। हालांकि, भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की एक टिप्पणी पर उन्होंने असहमति जताई।
कथा कराने वाले नेताओं के चुनाव हारने का किया जिक्र
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन-जिन नेताओं ने धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन कराया, वे सभी चुनाव हार गए।

